1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र: खडकवासला बांध से पानी छोड़ा गया, पुणे में बारिश जारी

महाराष्ट्र: खडकवासला बांध से पानी छोड़ा गया, पुणे में बारिश जारी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 13, 2020 07:56 pm IST,  Updated : Aug 13, 2020 07:56 pm IST

जलग्रहण क्षेत्रों में हुई अच्छी बारिश के बाद क्षमता से अधिक पानी होने के बीच खडकवासला जलाशय से पानी छोड़ा गया है। सिंचाई विभाग के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह बात कही।

Maharashtra: Water released from Khadakwasla dam, rain continues in Pune- India TV Hindi
Maharashtra: Water released from Khadakwasla dam, rain continues in Pune Image Source : PTI

पुणे: जलग्रहण क्षेत्रों में हुई अच्छी बारिश के बाद क्षमता से अधिक पानी होने के बीच खडकवासला जलाशय से पानी छोड़ा गया है। सिंचाई विभाग के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह बात कही। पुणे और इसके आसपास के इलाकों में बृहस्पतिवार सुबह से ही बारिश हो रही है। अधिकारी ने कहा, ''खडकवासला जलाशय में क्षमता से अधिक पानी होने के बाद बांध से 11,704 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। वरसगांव, तेमघर, पंशेत और खडकवासला बांध के जलग्रहण क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई है।'' इन चारों बांध से पुणे शहर को पानी की आपूर्ति की जाती है। इस बीच, सतारा जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण वीर बांध से पानी छोड़ा गया है जोकि अपनी अधिकतम क्षमता तक पहुंच चुका था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।