1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. पुणे में बड़ा हादसा, किंडेश्वर मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं से भरी जीप खाई में गिरी, 7 ने गंवाई जान

पुणे में बड़ा हादसा, किंडेश्वर मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं से भरी जीप खाई में गिरी, 7 ने गंवाई जान

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Aug 11, 2025 06:41 pm IST,  Updated : Aug 11, 2025 07:49 pm IST

पुणे के खेड़ तहसील में एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें 7 श्रद्धालुओं की जान चली गई। श्रद्धालुओं से भरी पिकअप गाड़ी 25-30 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

खाई में गिरी पिकअप गाड़ी- India TV Hindi
खाई में गिरी पिकअप गाड़ी Image Source : REPORTER INPUT

महाराष्ट्र के पुणे जिले के खेड़ तहसील में एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना तब हुई जब श्रद्धालुओं को लेकर जा रही एक पिकअप गाड़ी 25-30 फीट गहरी खाई में गिर गई। जीप में लगभग 15-20 लोग सवार थे, जो किंडेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे।

हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने घायल लोगों को खाई से बाहर निकाला और इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। मिली जानकारी के अनुसार, कुछ घायलों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। 

25 से 30 फुट गहरी खाई में गिरी गाड़ी

यह हादसा खेड़ तहसील में उस समय हुआ, जब पापलवाड़ी गांव के लोग श्रावण मास के शुभ अवसर पर श्री क्षेत्र महादेव कुंडेश्वर मंदिर जा रहे थे। दोपहर करीब 1 बजे घाट क्षेत्र से गुजरते समय चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और वैन 25 से 30 फुट गहरी खाई में जा गिरी।

इस हादसे पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "मैं मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की सहायता दी जाएगी।" उन्होंने यह भी बताया कि सरकार घायलों के इलाज का खर्च उठाएगी और उन्हें हर संभव मदद प्रदान करेगी।

(रिपोर्ट- समीर शेख)

ये भी पढ़ें-

महाराष्ट्र में स्वतंत्रता दिवस पर 'खाने की आजादी' को लेकर मचा बवाल, जानें अब तक क्या-क्या हुआ?

दिल्ली-NCR की सड़कों से गायब हो जाएंगे आवारा कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट का आदेश- 8 हफ्तों में सभी को भेजा जाए शेल्टर होम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।