1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में मानसून, अगले 5 दिनों में भारी बारिश का अनुमान: IMD

मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में मानसून, अगले 5 दिनों में भारी बारिश का अनुमान: IMD

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 14, 2020 02:44 pm IST,  Updated : Jun 14, 2020 02:44 pm IST

मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में मानसून ने दसतक दे दी है। अनुमान है कि महाराष्ट्र के कई हिस्सों में अगले 5 दिनों के भीतर भारी बारिश हो सकती है।

मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में मानसून, अगले 5 दिनों में भारी बारिश का अनुमान: IMD- India TV Hindi
मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में मानसून, अगले 5 दिनों में भारी बारिश का अनुमान: IMD Image Source : FILE PHOTO

मुंबई: मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में मानसून ने दसतक दे दी है। अनुमान है कि महाराष्ट्र के कई हिस्सों में अगले 5 दिनों के भीतर भारी बारिश हो सकती है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मौसम वैज्ञानिक शुभांगी बुथे ने इसकी जानकारी दी है।

मौसम वैज्ञानिक शुभांगी बुथे ने बताया, '14 जून को मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में मानसून पहुच चुका है। अगले 5 दिनों में महाराष्ट्र में अच्छी बारिश अपेक्षित है। कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और विदर्भ के कुछ इलाकों में भारी बरसात की संभावना बनी हुई है।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।