1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. उद्धव ठाकरे गुट के सांसद ने दिया विवादित बयान, बोले- "इस देश में हिंदुओं का पाकिस्तान या ईरान नहीं होने देंगे"

उद्धव ठाकरे गुट के सांसद ने दिया विवादित बयान, बोले- "इस देश में हिंदुओं का पाकिस्तान या ईरान नहीं होने देंगे"

 Reported By: Atul Kumar Singh Edited By: Shailendra Tiwari
 Published : Feb 12, 2024 12:29 pm IST,  Updated : Feb 12, 2024 12:29 pm IST

उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। अपने बयान में राउत ने कहा कि इस देश में हिंदुओं का पाकिस्तान या ईरान नहीं होने देंगे।

Sanjay Raut- India TV Hindi
सांसद संजय राउत Image Source : PTI

महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल अभी भी जारी है। इस बीच शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने विवादित बयान दिया है। संजय ने कहा कि इस देश में हिंदुओं का पाकिस्तान या ईरान नहीं होने देंगे। सांसद ने अपने बयान में कहा कि उद्धव ठाकरे का कल का बयान बहुत ही महत्वपूर्ण है, इस देश के जो हालात बने हुए हैं जाट और धर्म के आधार पर जिस तरह से देश को तोड़ने की साजिश सिर्फ चुनाव जीतने के लिए हो रही है राजनीतिक फायदे के लिए हो रही है। 

"सभी कम्युनिटी को घबराया या डराया जा रहा"

संजय राउत ने आगे कहा कि उद्धव ठाकरे ने कहा कि हमारा हिंदुत्व इस प्रकार का हिंदुत्व हमारा नहीं है ना बालासाहेब ठाकरे का था। उद्धव ने कहा कि इस देश को मुसलमान, हो क्रिश्चियन हो, सभी कम्युनिटी को घबराया या डराया जा रहा है और हिंदू कम्युनिटी में स्प्लिट दरार पैदा की जा रही है। इससे देश को खतरा है, देश टूट जाएगा। मुसलमान इसलिए हमारे साथ हैं।

"बीजेपी का हिंदुत्व घर जलाने वाला हिंदुत्व"

पूरे देश का खास करके महाराष्ट्र की बात हम कर रहे हैं कि बहुत से मुसलमान नेता, मुसलमान कार्यकर्ता, गरीब मुसलमान, सामान्य मुसलमान हमारे पास आता है कि हम आपके साथ हैं हम, आपका जो हिंदुत्व है वह हमारे घर में चूल्हा जलाने वाला हिंदुत्व है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी का हिंदुत्व हमारे घर जलाने वाला हिंदुत्व है, इसलिए हम आपके साथ हैं और यह बहुत बड़ी बात है।

"देश में हिंदुओं का पाकिस्तान या ईरान नहीं होने देंगे"

राउत ने आगे कहा कि अब देश में घर-घर में जात धर्म के आधार पर नहीं मानवता के आधार पर गरीबों के घर-घर में रोजगार मिलना चाहिए, हर घर का चूल्हा जलना चाहिए हर हाथ को काम मिलना चाहिए, यह हमारा हिंदुत्व है। लोगों का राम के साथ काम भी होना चाहिए।  यह हमारा हिंदुत्व है। हम यहां इस देश में हिंदुओं का पाकिस्तान या ईरान नहीं होने देंगे यह देश बहुत बड़ा देश है।

एनसीपी के फैसले पर भी रखी अपनी बात

संजय राउत ने कहा कि यह जो शिवसेना के बारे में निर्णय हुआ है, वही NCP के बारे में निर्णय हुआ है। असेंबली में एक पार्लियामेंट्री पार्टी है। उससे 10-20 लोग टूट जाते हैं और वह पार्टी के मालिक बन जाते हैं, जैसे कि यहां से 10-12 लोग जाएंगे। हथियार लेकर दूसरे देश में और वहां अंदर घुसकर कहेंगे कि यह देश हमारा है, ऐसा होता है क्या? ऐसा नहीं होता लेकिन इलेक्शन कमीशन, न्यायालय, गृहमंत्रालय सभी एक दिशा में काम कर रहे हैं और कोई पार्टी भारतीय जनता पार्टी के अलावा इस देश में नहीं रहना चाहिए। जो रहेंगे वह हमारे गुलाम बनकर रहेंगे।

ये भी पढ़ें:

महाराष्ट्र: शरद पवार ने चुनाव आयोग पर साधा निशाना, कहा- उन हाथों से पार्टी छीनी गई, जिन्होंने इसे स्थापित किया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।