1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Mumbai Building Collapse: मुंबई में गिरी चार मंजिला बिल्डिंग, 3 की मौत, कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका

Mumbai Building Collapse: मुंबई में गिरी चार मंजिला बिल्डिंग, 3 की मौत, कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका

 Published : Jun 28, 2022 07:04 am IST,  Updated : Jun 28, 2022 11:40 am IST

Mumbai Building Collapse: बीएमसी के अनुसार मलबे के नीचे से अबतक 8 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। उनकी हालत स्थिर बताई गई है। हालांकि अभी भी मलबे में 20-25 लोगों के दबे होने की आशंका है।

Mumbai Building Collapse- India TV Hindi
Mumbai Building Collapse Image Source : ANI

Highlights

  • मुंबई के कुर्ला इलाके में हुआ है हादसा
  • मौके पर बचाव अभियान जारी
  • मलबे में 25 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की आशंका

Mumbai Building Collapse: मुंबई के कुर्ला में सोमवार देर रात एक भयानक हादसा हो गया। यहां सोमवार की रात एक चार मंजिला इमारत गिर गई। बीएमसी के अनुसार मलबे के नीचे से अबतक 12  लोगों को निकाला जा चुका है। जिनमें 3 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा अन्य 11 लोगों की हालत स्थिर बताई गई है। हालांकि अभी भी मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। इसके साथ ही यहां बचाव अभियान जारी है। मौके पर फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां और पुलिस दबे हुए लोगो को निकालने का काम कर रही है।

वहीं घटना के बाद मौके पर गए महाराष्ट्र सरकार के मंत्री सुभाष देसाई ने कहा कि, मृतक के परिवार को मुआवजे के तौर पर 5 लाख रुपए की सहायता प्रदान की जाएगी। साथ ही घायलों का मुफ्त इलाज कराया जाएगा। घटना की उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। आगे इस तरह की घटना हों , इसके लिए बैठक बुलाई गई है।  

घटना स्थल पर उपस्थित NDRF के एक अधिकारी ने बताया है कि, "अभी भी राहत बचाव कार्य जारी है। 25-30 लोगों के दबे होने की आशंका है लेकिन इसके सटीक आकंड़े अभी स्पष्ट नहीं है। इमारत की मंजिल एक के ऊपर एक आकार में गिरने के कारण भीतर जाने में समय लग रहा है।" 

वहीं राजवाड़ी अस्पताल के के CMO ने बताया कि, हादसे की बाद अस्पताल में 11 घायलों को लाया गया। जिसमें से 1 व्यक्ति की मौत गई।  इसके अलावा अन्य 10 लोगों का OPD में इलाज जारी है।" उन्होंने बताया कि भर्ती किये गए घायलों में 1 व्यक्ति की हालत थोड़ी गंभीर है, लेकिन डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है।"

घटना स्थल पर पहुंचे आदित्य ठाकरे 

घटना के बाद महाराष्ट्र सरकार के मंत्री आदित्य ठाकरे मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि, "सभी 4 इमारतों को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन लोग वहां रहते हैं। सभी को बचाना हमारी प्राथमिकता है। आज मंगलवार को इन इमारतों को खाली कराने और गिराने का काम देखेंगे ताकि आस-पास के लोगों को परेशानी न हो।"

साथ ही कहा कि जब भी बीएमसी नोटिस जारी करे, इमारतें खुद खाली कर दी जानी चाहिए। अन्यथा, ऐसी घटनाएं होती हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है,अब इस पर कार्रवाई करना महत्वपूर्ण है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।