1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुम्बई के गोवंडी इलाके में बिल्डिंग गिरी, तीन लोगों की मौत, सात घायल

मुम्बई के गोवंडी इलाके में बिल्डिंग गिरी, तीन लोगों की मौत, सात घायल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 23, 2021 09:56 am IST,  Updated : Jul 23, 2021 11:32 am IST

मुंबई के गोवंडी में दो मंजिला इमारत गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हो गए हैं।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : फाइल फोटो

मुंबई: पूरे महाराष्ट्र में भारी बारिश का कहर जारी है। इस बीच मुंबई के गोवंडी में दो मंजिला इमारत गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि भारी बारिश के चलते यह ग्राउंड प्लास वन का स्ट्रक्चर अचानक भरभराकर गिर पड़ा। मलबे में दबकर तीन लोगों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस हादसे में मोहम्मद फैयाज कुरेशी (21 साल), नमरा कुरेशी (17 साल) और शाहिना कुरेशी (26 साल) की मौत हो गई। हादसे में घायल लोगों को राजावड़ी और सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

महानगरपालिका के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह करीब पांच बजे बॉम्बे सिटी हॉस्पिटल के पास प्लॉट संख्या तीन पर हुई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अधिकारी ने बताया, “दमकल की सात गाड़ियां और दमकल की एक बचाव वैन और पुलिसकर्मियों के साथ-साथ अन्य एजेंसी के कर्मी मौके पर पहुंचे तथा तलाश एवं बचाव अभियान चलाया।” उन्होंने बताया कि घटना में 10 लोग घायल हो गए। साथ ही बताया कि उनमें से सात को घाटकोपर स्थित राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया जबकि तीन अन्य को सायन में लोकमान्य तिलक मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

हालांकि, राजावाड़ी अस्पताल के चिकित्सकों ने दो को मृत घोषित कर दिया। दो मृतकों की पहचान नेहा परवेज शेख (35) और मोकर जाबिर शेख (800 के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि एक महिला जिसकी पहचान शमशाद शेख (45) के तौर पर हुई है, उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। अधिकारी ने बताया कि अन्य सभी का इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। घटना के बारे में अन्य ब्योरों की प्रतीक्षा की जा रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।