1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Mumbai Rain: मुंबई में मानसून से पहले हो सकती है इस सीजन की पहली बारिश, जारी हुआ येलो अलर्ट, चलेंगी तेज हवाएं भी

Mumbai Rain: मुंबई में मानसून से पहले हो सकती है इस सीजन की पहली बारिश, जारी हुआ येलो अलर्ट, चलेंगी तेज हवाएं भी

 Published : Apr 21, 2026 08:45 am IST,  Updated : Apr 21, 2026 08:48 am IST

मुंबई के साथ ही महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश होने का अनुमान है। बारिश के चलते गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। हालांकि, ये राहत सिर्फ बारिश के दौरान ही रहेगी। बारिश बंद होते ही तापमान में फिर से बढोतरी का अनुमान है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : PTI

मुंबई में मानसून से पहले इस सीजन की पहली बारिश की आशंका जताई गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई लिए मंगलवार को येलो अलर्ट जारी किया है। इस पूर्वानुमान से मुंबई के लोगों को हाल के दिनों में व्याप्त भीषण गर्मी और उमस से कुछ राहत मिलने की संभावना है।

गरज-चमक के साथ होगी बारिश

मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए बताया कि मुंबई के अलग-अलग जिलों में मंगलवार को गरज-चमक के साथ आंधी-तूफान आएगा। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। साथ ही मुंबई के कई इलाकों में बारिश का भी अनुमान है।

पालघर जिले में भी बारिश का अनुमान

आईएमडी ने मुंबई के साथ ही पालघर जिले में भी बुधवार (22 अप्रैल) तक हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। वहीं, ठाणे और रायगढ़ जिलों को गरज के साथ बौछारें और मध्यम बारिश की संभावना के चलते येलो अलर्ट पर रखा गया है।

बारिश के बाद फिर से बढ़ जाएगी गर्मी

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, मानसून से पहले की बारिश से गर्मी से कोई खास राहत नहीं मिलने वाली है। अधिकतम तापमान 32-33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। यह मानसून से पहले के मौसम के सामान्य पैटर्न के अनुरूप है, जिसमें शाम की बारिश से तापमान में दोबारा वृद्धि होने से पहले अस्थायी राहत मिलती है।

महाराष्ट्र के इन इलाकों में हो रही बारिश

पिछले कुछ दिनों में महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और आंधी-तूफान आया है। इसमें पुणे, नासिक, सतारा और जलगांव जैसे इलाकों में बारिश हुई है। मालूम हो कि महाराष्ट्र में मानसून से पहले का मौसम, जो आमतौर पर मार्च से मई तक रहता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।