1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मेट्रो के खंभे पर लगी लोहे की बड़ी प्लेट महिला पर गिरी, कुचलकर हुई मौत

मेट्रो के खंभे पर लगी लोहे की बड़ी प्लेट महिला पर गिरी, कुचलकर हुई मौत

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jan 05, 2023 02:05 pm IST,  Updated : Jan 05, 2023 02:05 pm IST

मृतका की पहचान लोकमान्य नगरपाड़ा की रहने वाली सुनीता बाबासाहेब कांबले के रूप में हुई है। ठाणे पुलिस, नागरिक और आपदा बचाव दल मौके पर पहुंचे, भारी लोहे की प्लेट को हटाया और महिला के शरीर को बाहर निकाला।

महिला की मौत- India TV Hindi
महिला की मौत Image Source : IANS

मुंबई मेट्रो के खंभे पर लगी लोहे की एक बड़ी प्लेट के गिरने से 37 वर्षीय महिला की कुचलकर मौत हो गई। इसकी जानकारी ठाणे के अधिकारियों ने गुरुवार को दी। उन्होंने बताया कि महिला कूड़ा बीनने का काम करती थी। ठाणे फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने कहा कि यह घटना सुबह करीब 10 बजे हुई, जब महिला एक खंभे के पास कूड़ा बीनने गई।

उन्होंने बताया कि इस दौरान मेट्रो के खंभे पर लगी लोहे की एक बड़ी प्लेट सीधे महिला ऊपर गिर गई, जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान लोकमान्य नगरपाड़ा की रहने वाली सुनीता बाबासाहेब कांबले के रूप में हुई है। ठाणे पुलिस, नागरिक और आपदा बचाव दल मौके पर पहुंचे, भारी लोहे की प्लेट को हटाया और महिला के शरीर को बाहर निकाला।

राबोदी पुलिस की ओर से सुनीता को ठाणे सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि इस बात की जांच की जा रही है कि मेट्रो के खंभे से लोहे की प्लेट कैसे टूट गई।

महिला की मौत
Image Source : IANSमहिला की मौत

25वीं मंजिल से गिरी लिफ्ट, युवक की मौत

बीते दिन भी मुंबई से एक हादसे की खबर आई। यहां के उपनगर विक्रोली में एक 25 मंजिला इमारत में लिफ्ट गिरने से एक युवक की मौत हो गई। नगर निकाय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। युवक की उम्र 20 साल बताई गई। घटना बुधवार दोपहर 1:30 बजे की है। यह हादसा पूर्वी मुंबई में स्टेशन रोड पर स्थित सिद्धिविनायक सोसाइटी में हुआ है। 

हादसे के समय कांच के केबिन वाली लिफ्ट में चार लोग सवार थे। ग्राउंड फ्लोर पर कांच की लिफ्ट गिरने से ये सभी लोग उसमें फंस गए। दमकल विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लिफ्ट का दरवाजा खुलवाया। रिपोर्ट के मुताबिक, चार में से तीन लोग खुद लिफ्ट से बाहर आ गए, जबकि चौथे व्यक्ति को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाना पड़ा। बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि चौथे युवक को घाटकोपर के नगर निगम की ओर से संचालित राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।