1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई में 11 बजे के बाद भी कर सकेंगे न्यू इयर पार्टी, रेस्टोरेंट करते रहेंगे खाना डिलिवर

मुंबई में 11 बजे के बाद भी कर सकेंगे न्यू इयर पार्टी, रेस्टोरेंट करते रहेंगे खाना डिलिवर

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 31, 2020 02:04 pm IST,  Updated : Dec 31, 2020 02:10 pm IST

बीएमसी की तरफ से कहा गया है कि मुंबई में रात 11 बजे के बाद भी रेस्टोरेंट्स को खाने की होम डिलिवरी करने की अनुमति होगी

नए साल की पार्टी के लिए...- India TV Hindi
नए साल की पार्टी के लिए BMC ने दिशा निर्देश जारी किए हैं Image Source : INDIA TV

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में वैसे तो नए साल के मौके पर नाइट कर्फ्यू रहेगा लेकिन फिर भी मुंबई वाले चाहें तो पार्टी कर सकेंगे। मुंबई महानगर पालिका की तरफ से कहा गया है कि मुंबई में अगर कोई अपने घर पर रात 11 बजे के बाद भी नए साल की पार्टी करता है तो वह नाइट कर्फ्यू का उलंघन नहीं माना जाएगा। इतना ही नहीं, बीएमसी की तरफ से कहा गया है कि मुंबई में रात 11 बजे के बाद भी रेस्टोरेंट्स को खाने की होम डिलिवरी करने की अनुमति होगी, लेकिन साथ में यह भी कहा गया है कि कोरोना को देखते हुए सभी दिशा निर्देशों का पालन करने के लिए भी कहा गया है।

हालांकि मुंबई महानगर पालिका ने यह भी कहा है कि 11 बजे के बाद होटल, पब, रेस्टोरेंट, बार वगैरह में पार्टी की अनुमति नहीं होगी। यानि मुंबई में न्यू इयर पार्टी की अनुमति सिर्फ घर पर है बाहर नहीं, और पार्टी के लिए जरूरी कोरोना दिशा निर्देश का पालन करना भी जरूरी है।

मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में 5 जनवरी तक नगर निगम इलाकों में रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया गया है। इसके साथ ही, यूरोप और मध्य-पू्र्व से आने वालों को 14 दिनों तक इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन करने के लिए भी कहा गया है जबकि, अन्य देशों से वापस आने वालों को घर के अंदर क्वारंटाइन होना पड़ेगा।

नाइट कर्फ्यू के दौरान सभी तरह की आपातकालीन सेवाओं की इजाजत होगी, सब्जी, दूध और दवाई जैसी जरूरी चीजों की सप्लाई पर कोई रोक नहीं रहेगी, रात 11 बजे से लेकर सुबह 6 बजे के बीच एक जगह पर पांच लोगों से ज्यादा को मंजूरी नहीं दी गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।