1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Mumbai Rain: मुंबई में 3 दिनों से बारिश का दौर जारी, मौसम विभाग ने जारी किया इतने दिनों का अलर्ट, जानिए क्या हैं हालात?

Mumbai Rain: मुंबई में 3 दिनों से बारिश का दौर जारी, मौसम विभाग ने जारी किया इतने दिनों का अलर्ट, जानिए क्या हैं हालात?

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Jul 02, 2022 07:43 am IST,  Updated : Jul 02, 2022 07:43 am IST

Mumbai Rain: मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। मुंबई में आज सुबह भी झमाझम बारिश हो रही है। कई इलाकों में जलभराव की सूचना है।

Mumbai Rain- India TV Hindi
Mumbai Rain Image Source : FILE PHOTO

Mumbai Rain: मुंबई में बीती रात से रुक रुककर लगातार बारिश हो रही है। पिछले 3 दिनों से बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। मुंबई में आज सुबह भी झमाझम बारिश हो रही है। कई इलाकों में जलभराव की सूचना है। सायन-बांद्रा लिंक रोड पर भारी बारिश के बाद पानी भर गया, जिससे ट्रैफिक प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने कई जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 

गौरतलब है कि शुक्रवार शाम से ही बारिश का दौर मुंबई में बना हुआ है। इस दौरान भारी बारिश से मुंबई के कई इलाकों में पानी भर गया। भारी बारिश के कारण वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे, ईस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे, एलबीएस, लिंक रोड़, एसवीएलआर, जेवीएलआर समेत अन्य प्रमुख मार्गों पर यातायात जाम की खबरें भी हाल की बारिश के दौरान आई। शहरभर में ट्रेन और बस सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। कुर्ला, चेंबूर, सायन, दादर और अंधेरी सहित मुंबई के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई है। इससे पहले गुरुवार को भी जोरदार बारिश हुई। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार मुंबई में सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक गुरुवार को 119.09 मिमी बारिश हुई थी। इसी ​अवधि में पश्चिमी उपनगरों में 78.69 मिमी और पूर्वी उपनगरों में 58.40 मिमी बारिश हुई।

पटरियों में जलभराव नहीं, समय पर चल रही ट्रेनें: रेल अधिकारी

मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने कहा कि सीएसएमटी-ठाणे और सीएसएमटी-वाशी खंडों के बीच बारिश के बावजूद कहीं भी पटरियों पर जलभराव नहीं हुआ और ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर चल रही हैं। मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई में बारिश के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

बजट में बड़ी राशि, लेकिन हकीकत में बिगड़े नजर आते हैं हालात

बता दें कि मुंबई में हर साल बारिश से हालात बदतर हो जाते हैं। बारिश मुंबई महानगर पालिका के दावों की पोल खुल जाती है। जगह जगह जलजमाव से रास्ते जाम हो जाते हैं। आवाजाही प्रभावित हो जाती है। वहीं निचले इलाके जलमग्न हो जाते हैं। इस बार भी यही स्थिति बारिश के दौरान बनी। मुंबई महानगर पालिका द्वारा हर साल बारिश से बचाव के लिए बजट में बड़ी राशि का प्रावधान किया जाता है, लेकिन हकीकत में हालात बदतर ही नजर आते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।