1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई में भारी बारिश, पड़ोसी जिलों में भी जमकर बरसे बादल

मुंबई में भारी बारिश, पड़ोसी जिलों में भी जमकर बरसे बादल

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 13, 2020 02:55 pm IST,  Updated : Aug 13, 2020 02:55 pm IST

मुम्बई और पड़ोसी जिले ठाणे, पालघर और रायगढ़ में पिछले 24 घंटे के दौरान तेज से बहुत तेज बारिश हुई।

मुंबई में भारी बारिश, पड़ोसी जिलों में भी जमकर बरसे बादल- India TV Hindi
मुंबई में भारी बारिश, पड़ोसी जिलों में भी जमकर बरसे बादल Image Source : PTI

मुम्बई: मुम्बई और पड़ोसी जिले ठाणे, पालघर और रायगढ़ में पिछले 24 घंटे के दौरान तेज से बहुत तेज बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को यह सूचना दी। उसने शूक्रवार को भी कोंकण क्षेत्र और मध्य महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में और बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। आईएमडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुम्बई में कुछ स्थानों पर पिछले 24 घंटे में बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 70 से 100 मिमी बारिश हुई। 

आईएमडी ने बताया कि इस दौरान ठाणे में 120 मिमी से अधिक बारिश हुई। वहीं रायगढ़ के माथेरान में वेधशाला में 161.4 मिमी बारशिक दर्ज की गई। आईएमडी के मुम्बई के उप महानिदेशक के एस होसालिकर ने ट्वीट किया, ‘‘मुम्बई में पिछले 24 घंटे में 70 से 100 मिमी बारिश हुई। ठाणे में भारी बारिश हुई, वहां 120 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मध्य महाराष्ट्र के कोंकण और घाट इलाकों में अगले 24 घंटे में बारिश के और बढ़ने की संभावना है।’’ 

आईएमडी ने बताया कि तटीय पालघर के डहाणू मौसम केन्द्र में पिछले 24 घंटे में 90.1 मिमी और ठाणे बेलापुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन वेधशाला में 57.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। मुम्बई उपनगर में सांताक्रुज मौसम विभाग की कोलाबा वेधशाला में 42 मिमी और दक्षिण मुम्बई की कोलाबा वेधशाला में 17.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। आईएमडी ने बताया कि उत्तरी महाराष्ट्र के जलगांव जिले में 25.5 मिमी और मराठावाड़ क्षेत्र के परभणी जिले में 20 मिमी बारिश दर्ज की गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।