1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई
  4. शिवसेना, एनसीपी, कांग्रेस ने घोषित किया कॉमन मिनिमम प्रोग्राम

शिवसेना, एनसीपी, कांग्रेस ने घोषित किया कॉमन मिनिमम प्रोग्राम

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 28, 2019 01:52 pm IST,  Updated : Nov 28, 2019 04:54 pm IST

तीनों दलों की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस शाम 4 बजे मुंबई के होटल बान्द्रा रंग शारदा में आयोजित की जा रही है।

Press Conference - India TV Hindi
Press Conference 

मुंबई। महाराष्‍ट्र में उद्धव ठाकरे आज शाम मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। इससे ठीक पहले शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी ने शाम करीब 4 बजे एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस को संबोधित करते हुए अपना कॉमन मिनिमम प्रोग्राम घोषित किया। इस प्रेस वार्ता को अभी तीनो ंदलों को नेता संबोधित किया। कॉमन मिनिमम प्रोग्राम में किसानों के लिए तत्काल सहायता और ऋण माफी। जिन किसानों ने अपनी फसल खो दी है, उन्हें तत्काल मुआवजा सुनिश्चित करने के लिए फसल बीमा योजना को संशोधित किया जाए।

आपको बता दें कि तीनों दल आपस में सहमति के बाद कॉमन मिनिमम प्रोग्राम की घोषणा की है। इसमें किसानों, युवाओं महिलाओं, सहित कई अहम मुद्दों पर तीनों दलों में सहमति बनी है। तीनों दलों के बीच इन मुद्दों पर काफी गहन चर्चा हुई। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। mumbai से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें महाराष्ट्र