1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. नागपुर: चाकू-तलवार लेकर बीयर बार में घुसे बदमाश, लूट ले गए पैसे और शराब की बोतलें; 5 गिरफ्तार-VIDEO

नागपुर: चाकू-तलवार लेकर बीयर बार में घुसे बदमाश, लूट ले गए पैसे और शराब की बोतलें; 5 गिरफ्तार-VIDEO

 Published : Sep 04, 2024 03:52 pm IST,  Updated : Sep 04, 2024 04:17 pm IST

चाकू-तलवार लेकर बदमाश बीयर बार में घुसे तो वहां बैठे लोग दहशत के मारे भाग गए। इन बदमाशों ने चाकू और तलवार की दम पर बीयर बार में जमकर तोड़फोड़ की। बीयर बार के काउंटर में मौजूद शख्स को जमकर धमकाया भी।

नागपुर के बीयर बार में लूट- India TV Hindi
नागपुर के बीयर बार में लूट Image Source : INDIA TV

महाराष्ट्र के नागपुर जिले में चाकू और तलवार की नोक पर लूट की वारदात सामने आई है। नागपुर के कन्हान इलाके का एक CCTV वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। ये सीसीटीवी वीडियो नागपुर के कन्हान स्थित योग बियर बार का है। जहां पर अचानक से 5 युवक तलवार और चाकू लेकर घुसते हैं। 

पैसे के साथ ले जाते हैं शराब की बोतल

चाकू और तलवार लिए युवकों को देख दहशत से सभी ग्राहक वहां से भाग जाते हैं। इसके बाद ये 5 युवक बार के काउंटर में चाकू और तलवार को पटक के तोड़फोड़ करते हैं। बार के मैनेजर को डरा के पैसे लूटते हैं साथ ही कई शराब की बोतल भी अपने साथ लेकर जाते हैं।

5 आरोपी गिरफ्तार

वीडियो वायरल होने के बाद नागपुर ग्रामीण पुलिस ने इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें मयूर विष्णु बोरकर, शैलेश कन्हैया नागपुरे, स्वप्निल गजानन तेलमासरे, अब्दुल रहमान वल्द अब्दुल रज्जाक शाह और अभिषेक अरविंद गोंडाने का नाम शामिल है। पुलिस ने इनके पास से हथियार भी जब्त किए हैं। पुलिस इस पूरे मामले की आगे की जांच कर रही है।

घटना के बाद से डरे हुए बीयर बार के स्टाफ 

इस घटना के बाद से बीयर बार के स्टाफ और कर्मी काफी डरे हुए हैं। उनको आशंका है कि आगे भी उनके यहां इस तरह की लूट हो सकती है। पुलिस ने बीयर बार में सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने की बात कही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।