1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Nagpur South West Assembly Election 2024 Result: नागपुर दक्षिण पश्चिम विधानसभा सीट से देवेंद्र फडणवीस की बड़ी जीत

Nagpur South West Assembly Election 2024 Result: नागपुर दक्षिण पश्चिम विधानसभा सीट से देवेंद्र फडणवीस की बड़ी जीत

 Published : Nov 23, 2024 07:45 am IST,  Updated : Nov 23, 2024 07:12 pm IST

नागपुर दक्षिण पश्चिम विधानसभा सीट से डिप्टी सीएम व बीजेपी उम्मीदवार देवेंद्र फडणवीस की बड़ी जीत हुई है। फडणवीस ने कांग्रेस उम्मीदवार को 39710 वोटों से हराया है।

नागपुर दक्षिण पश्चिम विधानसभा सीट- India TV Hindi
नागपुर दक्षिण पश्चिम विधानसभा सीट Image Source : INDIA TV GFX

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती शनिवार को हुई। महाराष्ट्र में महायुति की सरकार बनने वाली है। महाराष्ट्र की खास सीटों की बात करें तो नागपुर दक्षिण पश्चिम विधानसभा सीट इनमें से एक है। यहां प्रमुख रूप से दो पार्टियों के बीड़ कड़ा मुकाबला रहा। बीजेपी की ओर से महाराष्ट्र के दिग्गज नेता व डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस चुनावी मैदान में रहे। इनके सामने कांग्रेस से प्रफुल्ल गुडधे पाटिल रहे। बीजेपी उम्मीदवार देवेंद्र फडणवीस ने 39710 वोटों से जीत दर्ज कर ली है। देवेंद्र फडणवीस को 129401 वोट मिले हैं। कांग्रेस उम्मीदवार को प्रफुल्ल पटेल को 89691 वोट मिले हैं।

2019 में देवेंद्र फडणवीस ने दर्ज की थी जीत

नागपुर दक्षिण पश्चिम विधानसभा सीट के पिछले चुनावी नतीजों पर नजर डाले तो यहां से बीजेपी का झंडा बुलंद रहा है। 2019 में इस सीट पर बीजेपी उम्मीदवार ने जीत दर्ज की थी। तब बीजेपी से देवेंद्र फडणवीस ही इस सीट पर विधानसभा का चुनाव जीते थे। फडणवीस ने कांग्रेस के उम्मीदवार आशीष देशमुख को हराया था। फडणवीस की जीत 49,344 वोटों से हुई थी।

फडणवीस पहले भी हरा चुके हैं गुडधे पाटिल को

2014 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर बीजेपी से देवेंद्र फडणवीस चुनाव जीते थे। फणवीस ने कांग्रेस के उम्मीदवार प्रफुल्ल गुडधे पाटिल को हराया था। फडणवीस को 1,13,918 वोट मिले थे। कांग्रेस के उम्मीवार प्रफुल्ल गुडधे को 54,976 वोट मिले थे। इस सीट हार और जीत का अंतर  58,942 वोटों का था।

2009 में 27,755 वोटों से फडणवीस ने दर्ज की थी जीत

2009 विधानसभा चुनाव में भी इस सीट पर देवेंद्र फडणवीस ने चुनाव जीता था। तब देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस के उम्मीदवार विकास ठाकरे को हराया था। 2009 विधानसभा चुनाव में फडणवीस इस सीट पर 27,755 वोटों से चुनाव जीते थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।