1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. नवी मुंबई: डेटिंग ऐप पर धोखा देकर 33 लाख लूटे, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

नवी मुंबई: डेटिंग ऐप पर धोखा देकर 33 लाख लूटे, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Feb 05, 2025 11:08 pm IST,  Updated : Feb 06, 2025 12:19 am IST

महाराष्ट्र के नवी मुंबई में पुलिस ने एक व्यक्ति को डेटिंग ऐप पर एक युवक को धोखा देकर 33 लाख रुपये लूटने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

Navi Mumbai- India TV Hindi
आरोपी गिरफ्तार Image Source : ANI

नवी मुंबई: महाराष्ट्र के नवी मुंबई से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने एक व्यक्ति को डेटिंग ऐप पर एक युवक को धोखा देकर 33 लाख रुपये लूटने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

गौरतलब है कि आजकल डेटिंग ऐप के जरिए ठगी के तमाम मामले सामने आ रहे हैं। इस ऐप्स के चंगुल में फंसकर कई लोग अपना पैसा और शांति दोनों गंवा चुके हैं। कई बार तो लोग बदनामी के डर से अपनी समस्या को लेकर पुलिस के पास ही नहीं जाते, जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद होते हैं और वह फिर नए शिकार की तलाश में जुट जाते हैं।

दरअसल आजकल मनपसंद पार्टनर को तलाशने के लिए डेटिंग ऐप्स युवाओं के लिए एक आसान जरिया है। लेकिन इसका नकारात्मक असर तब होता है, जब कोई इन ऐप्स के चक्कर में फंसकर बड़ी परेशानी में पड़ जाता है और लाखों रुपए गंवा बैठता है। ऐसे में जरूरी है कि इस ऐप का इस्तेमाल समझदारी से किया जाए।

यूपी के गाजियाबाद में भी चल रहा था गोरखधंधा

हालही में यूपी के गाजियाबाद में पुलिस ने धमकी देकर रुपये ऐंठने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया था। दरअसल पुलिस ने गे डेटिंग ऐप पर दोस्ती करने वाले गिरोह के 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। ये लोग पहले डेटिंग ऐप्स पर जुड़ने वाले लोगों का अश्लील वीडियो बनाते थे, इसके बाद उसे वायरल करने की धमकी देकर पैसे ऐंठ लेते थे। जब एक शख्स ने पुलिस से इसकी शिकायत की तब जाकर ये आरोपी पकड़े गए।

इस गिरोह ने एक युवक से 1 लाख 40 हजार रुपये ठग लिए थे। जब आरोपियों की कुंडली निकाली गई तो पता लगा कि ये ब्लैकमेल करके पैसे ठगने का काम करते हैं और पहले भी कई लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं। पुलिस का भी कहना है कि डेटिंग ऐप्स पर चैट करते समय बेहद सावधान रहें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।