1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. एनसीपी शरदचंद्र पवार ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी, जानें किसे कहां से मिला टिकट

एनसीपी शरदचंद्र पवार ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी, जानें किसे कहां से मिला टिकट

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Oct 24, 2024 06:44 pm IST,  Updated : Oct 24, 2024 06:46 pm IST

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा होने के बाद अब महाविकास अघाड़ी में सीट शेयरिंग पर सहमति बन गई है। इस बीच एनसीपीएसपी ने अपने उम्मीदवारों के नामों वाली पहली लिस्ट को जारी कर दिया है।

NCP Sharad chandra Pawar released the first list of candidates know who got the ticket from where- India TV Hindi
एनसीपीएसपी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी Image Source : PTI

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 20 नवंबर को मतदान किया जाएगा। वहीं 23 नवंबर को चुनाव परिणाम घोषित होंगे। महाविकास अघाड़ी में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय होने के बाद सभी दल अब अपने-अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर रहे हैं। महाविकास अघाड़ी के तीनों दल 85-85 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। बुधवार को शिवसेना यूबीटी ने 65 उम्मीदवारों के नामों वाली पहली लिस्ट को जारी किया था। इस बीच अब एनसीपी शरदचंद्र पवार ने भी अपने उम्मीदवारों के नामों वाली पहली लिस्ट को जारी कर दिया है। इस लिस्ट में कुल 9 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है।

किसे कहां से मिला टिकट

  • इस्लामपूर- जयंत पाटील
  • काटोल- अनिल देशमुख
  • बालासाहेब पाटील- कराड उत्तर
  • मुंब्रा कलवा- जितेंद्र आव्हाड
  • कोरेगाव- शशिकांत शिंदे
  • बसमत- जयप्रकाश दांडेगावकर
  • जलगांव ग्रामीण- गुलाबराव देवकर
  • इंदापूर- हर्षवर्धन पाटील
  • राहुरी- प्राजक्त तनपुरे
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।