Wednesday, March 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. न्‍यूज
  4. महाराष्ट्र में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा बढ़कर 116 पहुंचा, सांगली में एक ही परिवार के 5 लोग प्रभावित

महाराष्ट्र में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा बढ़कर 116 पहुंचा, सांगली में एक ही परिवार के 5 लोग प्रभावित

Edited by: IndiaTV Hindi Desk Published : Mar 25, 2020 01:51 pm IST, Updated : Mar 25, 2020 01:51 pm IST

महाराष्ट्र में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। राज्य में कोरोना से पॉजिटिव लोगों की संख्या बढ़कर अब 116 हो गई है।

corona virus cases in Mumbai- India TV Hindi
corona virus cases in Mumbai

महाराष्ट्र में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। राज्य में कोरोना से पॉजिटिव लोगों की संख्या बढ़कर अब 116 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने जानकारी देते हुए बताया कि आज मुंबई में 4 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। फिलहाल इन चारों की ट्रैवल हिस्ट्री का पता नहीं चल सका है। इसके अलावा राज्य के सांगली जिले में एक ही परिवार के 5 लोग भी कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए गए हैं। पिछले दो दिनों की बात करें तो ताजा मामलों को मिलाकर राज्य में कोरोना पॉजिटिव की संख्या में 27 नए मरीज जुड़ चुके हैं। 

अधिकारियों ने बताया कि वहीं दूसरी ओर कुछ अच्छी खबर भी है कि मुंबई में कोरोना वायरस के 12 उपचाराधीन मरीज ‘ठीक’ हो गये हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि 27 नए मरीजों में से 10 मुंबई से हैं, सांगली जिले से नौ, पुणे के तीन लोग हैं, सतारा से दो मामले हैं और अहमदनगर, कल्याण-डोंबीवली और ठाणे से एक-एक मामले सामने आए हुए हैं। उन्होंने कहा कि इनमें से आठ लोगों का पश्चिम एशियाई देशों के दौरे का इतिहास है तथा आठ अन्य अमेरिका, ब्रिटेन और दक्षिण अमेरिका से लौटे थे। 

राज्य के लोक स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित दो मरीजों की हालत गंभीर है। मंत्री ने कहा कि राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित 15 लोगों पर इलाज का असर हो रहा है और उन्हें जल्द ही छुट्टी दे दी जायेगी, लेकिन अंतिम निर्णय चिकित्सकों द्वारा लिया जायेगा। 

इससे पूर्व सुबह बीएमसी अधिकारियों ने कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमित 12 मरीजों को मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वे ठीक हो गये हैं। सोमवार को पुणे के एक दंपत्ति जो महाराष्ट्र में इस घातक बीमारी के पहले पॉजिटिव मिले मरीज थे, 14 दिन तक पृथक रहने के बाद अब जांच में निगेटिव पाए गए हैं।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें महाराष्ट्र

Advertisement
Advertisement
Advertisement