1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. एसयूवी मामला: NIA की हिरासत में सचिन वाजे के साथ दिखी 'मिस्ट्री वुमन'

एसयूवी मामला: NIA की हिरासत में सचिन वाजे के साथ दिखी 'मिस्ट्री वुमन'

 Reported By: IANS
 Published : Apr 02, 2021 02:47 pm IST,  Updated : Apr 02, 2021 02:47 pm IST

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने लगभग 10 दिनों तक तलाश करने के बाद आखिरकार एसयूवी और ठाणे के बिजनेसमैन की मौत के मामले में आरोपी पुलिस अधिकारी सचिन वाजे के साथ सीसीटीवी में नजर आई मिस्ट्री वुमन को अपनी हिरासत में ले लिया है।

एसयूवी मामला: NIA की...- India TV Hindi
एसयूवी मामला: NIA की हिरासत में सचिन वाजे के साथ दिखी 'मिस्ट्री वुमन' Image Source : IANS

मुंबई: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने लगभग 10 दिनों तक तलाश करने के बाद आखिरकार एसयूवी और ठाणे के बिजनेसमैन की मौत के मामले में आरोपी पुलिस अधिकारी सचिन वाजे के साथ सीसीटीवी में नजर आई मिस्ट्री वुमन को अपनी हिरासत में ले लिया है। गुरुवार देर रात को मुंबई एयरपोर्ट पर एनआईए की नजर महिला पर पड़ी और तभी उसे हिरासत में ले लिया गया। बाद में एक टीम ने जाकर पश्चिमी ठाणे के उपनगरीय इलाके में स्थित उसके घर की तलाशी भी ली। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह महिला कथित तौर पर करेंसी नोट काउंटिंग मशीन का उपयोग करके ब्लैक मनी को व्हाइट में बदलने का काम करती थी। गिरफ्तार हुए असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर (एपीआई) द्वारा इस्तेमाल की जानी वाली दो मर्सिडीज बेंज के एक में से इस मशीन की बरामदगी पिछले महीने एनआईए ने की थी।

25 मार्च से इस मामले में 'मिस्ट्री वुमन' का एंगल उस वक्त सामने आया, जब एक फाइव-स्टार होटल के सीसीटीवी कैमरे में महिला को वाजे के साथ होटल के अंदर जाते देखा गया था। एनआईए को चकमा देते हुए इसी होटल में वाजे फरवरी महीने के बीचोबीच कम से कम पांच दिनों तक रुका हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।