1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र: सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर उस्मानाबाद में भीड़ ने किया पथराव, चार पुलिसकर्मी घायल

महाराष्ट्र: सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर उस्मानाबाद में भीड़ ने किया पथराव, चार पुलिसकर्मी घायल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 20, 2021 11:27 am IST,  Updated : Oct 20, 2021 11:27 am IST

भीड़ ने विजय चौक इलाके में एक पोस्टर, एक पुलिस वाहन और एक ऑटो-रिक्शा को क्षतिग्रस्त कर दिया। भीड़ को रोकने की कोशिश करते समय एक अधिकारी समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए।

महाराष्ट्र: सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर उस्मानाबाद में भीड़ ने किया पथराव, चार पुलिसकर्मी घायल- India TV Hindi
महाराष्ट्र: सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर उस्मानाबाद में भीड़ ने किया पथराव, चार पुलिसकर्मी घायल Image Source : PTI (प्रतीकात्मक तस्वीर)

औरंगाबाद: मुगल शासक औरंगजेब के खिलाफ फेसबुक पर एक आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर नाराजगी के चलते महाराष्ट्र के उस्मानाबाद शहर में 150 से अधिक लोगों की भीड़ ने एक सड़क पर लगे पोस्टरों और वाहनों पर कथित रूप से पथराव किया। पुलिस ने बुधवार को बताया कि यह घटना विजय चौक इलाके में मंगलवार को रात करीब साढ़े 10 बजे हुई और हिंसक भीड़ को रोकने की कोशिश के दौरान चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। 

उस्मानाबाद शहर पुलिस थाना के निरीक्षक सुरेश बुधवंत ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया, ‘‘भीड़ ने विजय चौक इलाके में एक पोस्टर, एक पुलिस वाहन और एक ऑटो-रिक्शा को क्षतिग्रस्त कर दिया। भीड़ को रोकने की कोशिश करते समय एक अधिकारी समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए।’’

 एक अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में 43 नामजद और 150 से 170 अज्ञात प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इन लोगों के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण कानून और धारा 307 (हत्या की कोशिश), धारा 333 (लोकसेवक को अपना कर्तव्य निभाने से रोकने के लिए जानबूझकर गंभीर चोट पहुंचाना), धारा 353 (लोकसेवक को उसके कर्तव्य के निर्वहन से रोकने के लिए हमला करना या आपराधिक बल का इस्तेमाल करना) समेत भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।