1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Parli Election Result: NCP के धनंजय पंडित राव मुंडे को मिली बड़ी जीत, 140224 वोटों से प्रतिद्वंदी को हराया

Parli Election Result: NCP के धनंजय पंडित राव मुंडे को मिली बड़ी जीत, 140224 वोटों से प्रतिद्वंदी को हराया

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Nov 23, 2024 07:30 am IST,  Updated : Nov 23, 2024 07:34 pm IST

महाराष्ट्र की परली विधानसभा सीट पर NCP के प्रत्याशी धनंजय पंडित राव मुंडे ने जीत हासिल की है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी राजे साहेब श्रीकिशन देशमुख को 140224 वोट से हराया।

धनंजय पंडित राव मुंडे- India TV Hindi
धनंजय पंडित राव मुंडे Image Source : SOCIAL MEDIA

महाराष्ट्र की परली विधानसभा सीट पर NCP के प्रत्याशी धनंजय पंडित राव मुंडे ने जीत हासिल की है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी पार्टी NCP(SP) के कैंडिडेट राजे साहेब श्रीकिशन देशमुख को 140224 वोट से हराया। इस चुनाव में धनंजय पंडित राव मुंडे को 194889 वोट मिले। जबकि  NCP(SP) के कैंडिडेट राजे साहेब श्रीकिशन देशमुख को 54665 वोट मिले। वहीं, मनसे के उम्मीदवार इस मुकाबले में काफी पीछे रहे। उन्हें इस सीट से 2573 वोट ही मिले। 

महाराष्ट्र की परली विधानसभा क्षेत्र में दिलचस्प चुनाव है। यह बीड जिले में स्थित लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है। यहां साल 2011 की जनगणना के जनसंख्या 90,975 थी, जिसमें पुरुषों की संख्या 52% और महिलाओं की संख्या 48% है। यहां की साक्षरता दर करीब 67.68% है।

क्या थे साल 2019 और 2014 के चुनाव नतीजे?

साल 2019 के चुनाव में यहां से एनसीपी के धनंजय मुंडे ने 122,114 वोटों से जीत हासिल की थी। वहीं साल 2014 में इस चुनाव में इस सीट से भाजपा की पंकजा मुंडे ने 96,904 वोटों से जीतकर आई थीं। यहां मुख्य मुकाबला एनसीपी और बीजेपी के बीच में रहता है।

महाराष्ट्र में कितनी विधानसभा सीटें?

महाराष्ट्र में विधानसभा की कुल 288 सीटें हैं, जिसमें बहुमत के लिए 145 सीट चाहिए होती हैं। 2019 के चुनाव में बीजेपी को 105, शिवसेना को 56, एनसीपी को 54, कांग्रेस को 44 और अन्य को 29 सीटें मिली थीं। 

बता दें कि महाराष्ट्र में 20 नवंबर को चुनावों के लिए वोटिंग थी और 23 नवंबर को वोटों की गिनती हो रही है। महाराष्ट्र में एक ही चरण में चुनाव हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।