1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. PM Modi in Mumbai: पीएम मोदी का महाराष्ट्र दौरा, मुंबई में 2 कार्यक्रमों में हुए शामिल, सीएम उद्धव ठाकरे भी रहे मौजूद

PM Modi in Mumbai: पीएम मोदी का महाराष्ट्र दौरा, मुंबई में 2 कार्यक्रमों में हुए शामिल, सीएम उद्धव ठाकरे भी रहे मौजूद

 Reported By: Dinesh Mourya @dineshmourya4
 Published : Jun 14, 2022 11:44 am IST,  Updated : Jun 14, 2022 11:59 pm IST

PM Modi in Mumbai: पीएम के महाराष्ट्र दौरे पर उनके साथ सीएम उद्धव ठाकरे भी नजर आएंगे। CMO की तरफ से इस बात की पुष्टि की गई है कि राजभवन और बीकेसी में होने वाले पीएम मोदी के दोनों कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री ठाकरे मौजूद रहेंगे।

PM Modi - India TV Hindi
PM Modi  Image Source : TWITTER/BJP4INDIA

Highlights

  • एक दिन के महाराष्ट्र दौरे पर पीएम मोदी
  • मुंबई में होने वाले 2 कार्यक्रमों में पीएम मोदी होंगे शामिल
  • पीएम मोदी के साथ सीएम ठाकरे भी रहेंगे मौजूद

PM Modi in Mumbai: पीएम मोदी आज महाराष्ट्र के एक दिन के दौरे पर हैं। इस दौरान वह पुणे शहर के पास देहू में 17वीं सदी के संत तुकाराम महाराज को समर्पित एक मंदिर का उद्घाटन करेंगे। 

इसके अलावा वह मुंबई में क्रांतिकारियों की गैलरी का अनावरण करेंगे। पीएम मोदी 200 वर्षों से लगातार प्रकाशित होने वाले अखबार 'मुंबई समाचार' के 'द्विशताब्दी महोत्सव' में भी शामिल होंगे।

पीएम मोदी के साथ सीएम उद्धव भी रहेंगे मौजूद

पीएम के महाराष्ट्र दौरे पर उनके साथ सीएम उद्धव ठाकरे भी नजर आएंगे। CMO की तरफ से इस बात की पुष्टि की गई है कि राजभवन और बीकेसी में होने वाले पीएम मोदी के दोनों कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री ठाकरे मौजूद रहेंगे।

गौरतलब है कि पिछले महीने मुंबई में जब पीएम मोदी को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड दिया गया था, तब उस कार्यक्रम में ठाकरे नहीं आए थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।