1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. पुलिसकर्मी ने तीन-मंजिला इमारत से कूदने की धमकी दी

पुलिसकर्मी ने तीन-मंजिला इमारत से कूदने की धमकी दी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 13, 2020 07:40 pm IST,  Updated : Jun 13, 2020 07:40 pm IST

मध्य मुंबई के दादर में शनिवार को ‘‘मानसिक रूप से अस्थिर’’ एक पुलिसकर्मी तीन मंजिला इमारत की छत पर चढ़कर वहां से कूदने की धमकी देने लगा। हालांकि, पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने उसे सुरक्षित बचा लिया।

Policeman threatens to jump off three-storey building, rescued- India TV Hindi
Policeman threatens to jump off three-storey building, rescued (representational image) Image Source : PTI

मुंबई: मध्य मुंबई के दादर में शनिवार को ‘‘मानसिक रूप से अस्थिर’’ एक पुलिसकर्मी तीन मंजिला इमारत की छत पर चढ़कर वहां से कूदने की धमकी देने लगा। हालांकि, पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने उसे सुरक्षित बचा लिया। इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा, "मानसिक रूप से अस्थिर प्रतीत होने वाला पुलिसकर्मी इमारत की छत पर चढ़ गया और वहां दीवार पर चलने लगा। उसने आधे घंटे से ज्यादा समय तक ऐसा किया।" 

उन्होंने कहा, "कुछ लोगों ने पुलिसकर्मी को दीवार पर अजीब ढंग से चलते देखा। वह इमारत से कूदने की धमकी देने लगा। इसके बाद, उन्होंने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी।" 

अधिकारी ने कहा कि बचाव दल मौके पर पहुंचा और उससे नीचे उतरने को कहा। जब उसने कोई जवाब नहीं दिया तो जमीन पर गद्दा बिछा दिया गया जिससे कि उसके कूदने या दुर्घटनावश गिरने की स्थिति में उसे बचाया जा सके। हालांकि कुछ देर बाद बचाव दल की बात मानकर वह नीचे आ गया। अधिकारियों ने बताया कि पुलिसकर्मी को हिरासत में ले लिया गया है और उसकी काउंसलिंग की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।