1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई में प्री-मॉनसून बारिश, गर्मी से मिली राहत

मुंबई में प्री-मॉनसून बारिश, गर्मी से मिली राहत

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 08, 2021 02:07 pm IST,  Updated : Jun 08, 2021 02:07 pm IST

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई और उसके निकटवर्ती इलाकों में मंगलवार को सुबह बारिश होने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने इसे मानसून से पहले की बारिश बताया है।

मुंबई में प्री-मॉनसून बारिश, गर्मी से मिली राहत - India TV Hindi
मुंबई में प्री-मॉनसून बारिश, गर्मी से मिली राहत  Image Source : PTI/FILE

मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई और उसके निकटवर्ती इलाकों में मंगलवार को सुबह बारिश होने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने इसे मानसून से पहले की बारिश बताया है। मुंबई के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान विभाग (आरएमसी) ने बताया कि सुबह 11 बजे तक यहां मालवणी, बोरीवली और दहिसर जैसे इलाकों में 30 मिमी तक बारिश दर्ज की गई। 

आईएमडी ने महाराष्ट्र में शनिवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून पहुंचने की पुष्टि कर दी थी, जब मानसून तटीय रत्नागिरी जिले में हरनाई बंदरगाह में पहुंचा था। अनुकूल परिस्थितियों के बावजूद, मानसून अब भी मुंबई नहीं पहुंचा है। मुंबई आरएमसी की निदेशक शुभांगी भुते ने शहर में हुई इस बारिश को ‘‘संवहनीय वर्षा’’ (कनेक्टिव प्रेसीपिटेशन) बताया है। उन्होंने कहा, ‘‘ आप देख सकते हैं कि बादलों की गड़गड़ाहट है, बिजली कड़क रही है और बारिश लगातार धीमी-तेज हो रही है। आप इसे मानसून से पहले की बारिश कह सकते है, लेकिन निश्चित तौर पर यह दक्षिण-पश्चिम मानसून नहीं है।’’ 

अधिकारी ने बताया कि मानसून पहुंचने के अभी कोई संकेत नहीं है। अधिकारी ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए 10 जून के बाद यहां दक्षिण-पश्चिम मानसून पहुंचने की घोषणा की जा सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।