1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. 'खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे,' प्रियंका गांधी को लेकर ऐसा क्यों बोल गईं कंगना रनौत? जानें वजह -VIDEO

'खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे,' प्रियंका गांधी को लेकर ऐसा क्यों बोल गईं कंगना रनौत? जानें वजह -VIDEO

 Reported By: Yogendra Tiwari Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Nov 17, 2024 04:43 pm IST,  Updated : Nov 17, 2024 04:53 pm IST

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को विधानसभा के चुनाव हैं। 23 नवंबर को चुनावी नतीजे सामने आएंगे। बीजेपी, कांग्रेस, शिवसेना और एनसीपी के नेता चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। रविवार को बीजेपी सांसद कंगना रानौत नागपुर में प्रचार किया।

बीजेपी सांसद कंगना रानौत- India TV Hindi
बीजेपी सांसद कंगना रानौत Image Source : INDIA TV

सांसद कंगना रनौत रविवार को नागपुर में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवारों के प्रचार के लिए पहुंची। उन्होंने मध्य नागपुर के साथ-साथ पश्चिम नागपुर में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों के लिए वोट मांगा। हजारों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता इस दौरान मौजूद रहे।

पूरा नागपुर सड़क पर उतर आया- कंगना रनौत

इंडिया टीवी के साथ बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने एक्सक्लूसिव बातचीत की। इस दौरान कंगना रनौत ने कहा कि रोड शो की भीड़ को देखते हुए लगा रहा है पूरा नागपुर सड़कों पर उमड पड़ा है।

लोकतंत्र को लेकर सम्मान नहीं

यह पूछे जाने पर की प्रियंका गांधी भी नागपुर में रोड शो कर रही हैं, इस पर आपका क्या कहना है? इसका उत्तर देते हुए सांसद कंगना रनौत ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। प्रियंका गांधी के बयान पर की महायुती की सरकार चुराई हुई सरकार है। इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सांसद कंगना ने कहा कि उन लोगों के अंदर लोकतंत्र को लेकर सम्मान नहीं है, उन लोगों ने लोकतंत्र को कभी रिस्पेक्ट नहीं किया है।

देश की न्याय व्यस्था तक को नहीं मानते

कंगना रनौत ने कहा कि ये लोग प्रधानमंत्री को नहीं मानते। न्याय व्यवस्था को नहीं मानते। किसी संवैधानिक पद को नहीं मानते हैं। उनसे क्या उम्मीद की जा सकती है। कंगना ने आगे कहा कि उनका वही हिसाब है, खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे। 

विपक्ष के लोग तोड़ने की बात करते हैं- कंगना

कंगना रनौत ने कहा, 'हम समाज को जोड़ने की बात कर रहे हैं। हम कह रहे हैं बंटोगे तो कटोगे। इसलिए एक हो के रहो। तोड़ने की बात तो वो कर रहे हैं।' मालूम हो कि नागपुर में 20 नवंबर को विधानसभा के चुनााव की वोटिंग। चुनावी नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।