1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. छेड़छाड़ के प्रयास के विरोध के दौरान घायल हुई महिला, आंखों की गई रोशनी

छेड़छाड़ के प्रयास के विरोध के दौरान घायल हुई महिला, आंखों की गई रोशनी

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 07, 2020 07:51 am IST,  Updated : Nov 07, 2020 07:51 am IST

महाराष्ट्र के पुणे जिले में छेड़छाड़ के प्रयास का विरोध करने के दौरान घायल हुई महिला की आंखों की रोशनी चली गई।

छेड़छाड़ के प्रयास के...- India TV Hindi
छेड़छाड़ के प्रयास के विरोध के दौरान घायल हुई महिला, आंखों की गई रोशनी Image Source : INDIA TV (REPRESENTATIONAL IMAGE)

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे जिले में छेड़छाड़ के प्रयास का विरोध करने के दौरान घायल हुई महिला की आंखों की रोशनी चली गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। घटना मंगलवार रात को जिले की शिरौर तहसील में उस वक्त हुई जब खेतिहर मजदूर महिला शौच के लिए गई। इस दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने उस पर हमला कर दिया था। महिला (37) ने जब छेड़छाड़ का विरोध किया तो हमलावार ने उसकी आंखों पर वार किया और वहां से फरार हो गया।

पुलिस अधीक्षक अभिनव देशमुख ने शुक्रवार को कहा कि महिला का सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है। उन्होंने कहा कि हमले में उसकी दोनों आंखों की रोशनी पूरी तरह चली गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। उन्होंने बताया कि हमले एक सीसीटीवी फुटेज बरामद किया है जिसमें आरोपी के हुलिये से मिलता जुलता व्यक्ति दिखाई दिया है। इस आदमी के साथ दिखाई दिए एक अन्य को पुलिस ने पकड़ा है।

उन्होंने कहा कि दूसरा व्यक्ति ही मुख्य आरोपी है। एसपी ने कहा कि आरोपी को पकड़ने के लिए विभिन्न टीमों का गठन किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।