1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महानगरपालिका चुनाव में आठवले की पार्टी ने महायुति गठबंधन में मांगी हिस्सेदारी, इतनी सीटों की रखी डिमांड

महानगरपालिका चुनाव में आठवले की पार्टी ने महायुति गठबंधन में मांगी हिस्सेदारी, इतनी सीटों की रखी डिमांड

 Reported By: Yogendra Tiwari, Edited By: Mangal Yadav
 Published : Dec 18, 2025 12:27 pm IST,  Updated : Dec 18, 2025 12:32 pm IST

पिछले 14 वर्षों से देश और महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के साथ मजबूती से खड़ी रहने वाली रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले गुट) ने इस बार महाराष्ट्र मे हो रहे 29 महानगरपालिकाओं में हिस्सेदारी की मांग की है।

रामदास आठवले- India TV Hindi
रामदास आठवले। फाइल Image Source : PTI

मुंबईः महाराष्ट्र में 29 महानगरपालिका में हो रहे चुनाव में रामदास आठवले की पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया (आरपीआई) ने महायुति गठबंधन में अपनी हिस्सेदारी मांगी है। आठवले की पार्टी ने मुंबई में 25 सीटों की डिमांड रखी है। वहीं अन्य महानगरपालिका में 7 से 10 सीटों की मांग रखी है। पार्टी ने कहा कि उन्हें गठबंधन में सम्मानजनक हिस्सेदारी दी जाए।

सभी महानगरपालिकाओं में मांगी इतनी सीट

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया  के नेताओं का मानना है कि एनडीए में एक महत्वपूर्ण घटक पक्ष के रूप में उनकी भूमिका है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास आठवले केंद्र में मंत्री पद पर कार्य कर रहे हैं। इसीलिए उन्हें सम्मानजनक तरीके से चुनाव में हिस्सेदारी मिले। महानगर पालिका के स्तर पर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के पदाधिकारी भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी से मिल रहे हैं एवं उन्हें सम्मानजनक हिस्सा देने की मांग उनसे कर रहे हैं। प्रत्येक महानगर पालिकाओं में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया 7 से 10 सीट मांग रही है, वहीं मुंबई में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया ने 25 सीटों की डिमांड भेजी है।  

मंत्री रामदास अठावले कही है ये बातें

इस बीच रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्र सरकार में मंत्री रामदास अठावले ने पहले ही कहा कि उनकी पार्टी ने महायुति से मुम्बई मे 25 सीटों की मांग की है। आठवले ने कहा कि 29 महानगरपालिका के चुनाव में एक साथ लड़ने का निर्णय हुआ है और रिपब्लिकन पार्टी को साथ में लेकर चुनाव लड़ेंगे ऐसा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चौहान ने बात कही है। 

मुंबई महानगरपालिका प्रतिष्ठा की बात है। ठाकरे बंधु एक साथ मुंबई में महानगरपालिका के लिए एक साथ आए हैं। उन्हें सफलता नहीं मिलेगी ,क्योंकि कांग्रेस अलग-अलग लड़ रही है। पवार साहब क्या करेंगे। उन्हें यह पता नहीं है। महायुति ताकत से लड़ेगी और महायुति का मेयर होगा। मुम्बई महानगरपालिका के लिये 25 लोगों की लिस्ट बनाई है। उस पर चर्चा होगी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।