Wednesday, February 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र के चंद्रपुर में रेप पीड़िता ने किया सुसाइड, दोस्त ने होटल ले जाकर दिया धोखा, गिरफ्तार

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में रेप पीड़िता ने किया सुसाइड, दोस्त ने होटल ले जाकर दिया धोखा, गिरफ्तार

Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
Published : Sep 04, 2024 11:06 pm IST, Updated : Sep 04, 2024 11:27 pm IST

पुलिस लड़की के सुसाइड के पीछे की वजह की जांच में जुटी है। बल्लारपुर के थानेदार सुनील गाड़े ने बताया कि इस मामले में 20 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : ANI सांकेतिक तस्वीर

चंद्रपुर: चंद्रपुर के बल्लारपुर शहर में नाबालिग लड़की ने दुष्कर्म के बाद घर में फांसी लगाकर जान दे दी। इस मामले में पुलिस ने 20 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक दो सितंबर को 20 वर्षीय आरोपी शिवम दिनेश दुपारे अपनी 17 वर्षीय प्रेमिका को रात करीब 11 बजे शहर के ही एक होटल में लेकर गया और लड़की के मना करने के बावजूद बलात्कार किया। बलात्कार की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने लड़की को घर के पास छोड़ दिया। बताया जा रहा है कि ये दोनों पिछले एक साल से एक-दूसरे को जानते थे। 

सीसीटीवी से मामले की तह तक पहुंची पुलिस

देर रात घर लौटी लड़की से घर वालो ने देरी से घर आने का कारण पूछा तो लड़की के घबराकर घर वालों को एक नई कहानी बता दी। लड़की ने बताया कि उसे चार नकाबपोश लड़कों ने जबरदस्ती ऑटो में उठाकर जंगल की और ले जाकर बलात्कार किया और उसे वहीं छोड़ दिया। लड़की के इस बयान पर घरवालों के पैरो तले की जमीन खिसक गई। परिवार वालों ने तुरंत घटना की रिपोर्ट पुलिस में की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत छानबीन शुरू कर दी। सीसीटीवी खंगालने के बाद पुलिस को कुछ भी नहीं मिला तब पुलिस ने लड़की से पूछताछ की तब पूरी सच्चाई सामने आई। 

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

लकड़ी के बयान पर पुलिस ने कल रात ही आरोपी को गिरफ्तार कर पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया। इधर पुलिस जांच में जुटी ही थी कि आज सुबह लड़की ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस लड़की के सुसाइड के पीछे की वजह की जांच में जुटी है। बल्लारपुर के थानेदार सुनील गाड़े ने बताया कि इस मामले में 20 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

रिपोर्ट- मिलिंद दिंन्डेवार

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement