1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. बुजुर्ग महिला की नाक में टूटी RTPCR टेस्ट की स्टिक तो परिजनों मे डॉक्टर को पीटा

बुजुर्ग महिला की नाक में टूटी RTPCR टेस्ट की स्टिक तो परिजनों मे डॉक्टर को पीटा

 Reported By: Rajiv Singh
 Published : May 23, 2021 05:56 pm IST,  Updated : May 23, 2021 05:56 pm IST

विरार के बालाजी हॉस्पिटल में एक बुजुर्ग महिला अपने परिजनों के लिए कोरोना वायरस संक्रमण का RTPCR टेस्ट कराने के लिए आई थी। टेस्ट के दौरान वह स्टिक नाक में ही टूट गई, जिससे टेस्ट के लिए सैंपल लिया जाता है।

बुजुर्ग महिला की नाक में टूटी RTPCR टेस्ट की स्टिक तो परिजनों मे डॉक्टर को पीटा- India TV Hindi
बुजुर्ग महिला की नाक में टूटी RTPCR टेस्ट की स्टिक तो परिजनों मे डॉक्टर को पीटा

मुंबई: देश में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर जारी है। डॉक्टर्स और मेडिकल स्टॉफ अपनी क्षमता के अनुसार मरीजों के इलाज में लगे हैं। लेकिन, बावजूद इसके कई बार डॉक्टर्स और मेडिकल स्टॉफ के साथ बदसलूकी की घटनाएं भी सामने आ रही है। ताजा मामला मुंबई से सटे विरार का है, यहां एक डॉक्टर के साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई।

दरअसल, विरार के बालाजी हॉस्पिटल में एक बुजुर्ग महिला अपने परिजनों के लिए कोरोना वायरस संक्रमण का RTPCR टेस्ट कराने के लिए आई थी। टेस्ट के दौरान वह स्टिक नाक में ही टूट गई, जिससे टेस्ट के लिए सैंपल लिया जाता है। इसके बाद बुजुर्ग महिला के परिजनों ने डॉक्टर के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।

इसके बाद जब नाराज डॉक्टर महिला के परिजनों के खिलाफ पुलिस में शिकायत करने के लिए अस्पताल से बाहर निकला तब एक बार फिर से आरोपियों ने उन्हें पकड़ लिया और गालियां देने लगे। यहां बात सिर्फ गालियों पर ही खत्म नहीं हुई। आरोपियों ने डॉक्टर के साथ धक्का-मुक्की की। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।