1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Sakoli Election Results: साकोली से नाना पटोले ने मामूली अंतर से दर्ज की जीत, बीजेपी ने दी कड़ी टक्कर

Sakoli Election Results: साकोली से नाना पटोले ने मामूली अंतर से दर्ज की जीत, बीजेपी ने दी कड़ी टक्कर

 Published : Nov 23, 2024 07:45 am IST,  Updated : Nov 23, 2024 10:29 pm IST

Sakoli Election Results: साकोली सीट से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार को 208 वोटों से हराया।

साकोली विधानसभा चुनाव रिजल्ट- India TV Hindi
साकोली विधानसभा चुनाव रिजल्ट Image Source : INDIA TV

भंडारा: साकोली विधानसभा से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले हारते-हारते जीत गए हैं। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार विनाश आनंदराव ब्राह्मणकर को मात्र 208 वोटों से हराया। नाना पटोले को कुल 96795 वोट मिले। जबकि 96587 भाजपा को मिले। निर्दलीय डॉ सोमदत्त ब्रह्मानंद करंजकर 18309 वोट हासिल करके तीसरे नंबर पर रहे। यहां से 13 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। इनमें प्रमुख रूप से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले और बीजेपी के अविनाश आनंदराव ब्राह्मणकर शामिल थे।

2019 में कांग्रेस को मिली थी जीत

साल 2019 में कांग्रेस के नाना पटोले ने भारतीय जनता पार्टी के डॉ परिणय रमेश फुके को 6240 वोटों के अंतर से हराकर सीट जीती थी। वहीं, तीसरे नंबर पर वंचित बहुजन आघाडी के सेवकभाऊ निर्धन वाघये रहे थे। इस बार कांग्रेस ने पटोले पर फिर से भरोसा जताया है। जबकि बीजेपी ने इस बार उम्मीदवार बदल दिया है। 

साकोली के पिछले विजेता

  • 1962: बालकृष्ण सम्राट- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  • 1967: शामराव कपगते- भारतीय जनसंघ
  • 1972: मार्तंड कपगटे-भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  • 1978: मधुकर बेदरकर- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  • 1980: जयन्त कटकवार- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  • 1985: जयन्त कटकवार- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  • 1990: हेमकृष्ण कपगते- भारतीय जनता पार्टी
  • 1995: हेमकृष्ण कपगते- भारतीय जनता पार्टी
  • 1999: सेवकभाऊ निर्धनजी वाघाये- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  • 2004: सेवकभाऊ निर्धनजी वाघाये- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  • 2009: नाना पटोले- भारतीय जनता पार्टी
  • 2014: राजेश लहानु काशीवार - भारतीय जनता पार्टी
  • 2019: नाना पटोले-भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

बता दें कि साकोली सीट भंडारा जिले के अंतर्गत आती है। इसका विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र संख्या 62 है। यहां से महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले चुनाव लड़ रहे हैं। इसलिए प्रदेश के साथ ही देश भर के लोगों की नजरें इस सीट पर है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।