1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. परिवार ने मोबाइल फोन दिलाने से किया मना, तो नाबालिग ने पहाड़ी से छलांग लगाकर की आत्महत्या

परिवार ने मोबाइल फोन दिलाने से किया मना, तो नाबालिग ने पहाड़ी से छलांग लगाकर की आत्महत्या

 Edited By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Aug 05, 2025 07:18 pm IST,  Updated : Aug 05, 2025 07:18 pm IST

महाराष्ट्र के संभाजीनगर में एक नाबालिग ने पहाड़ी से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है। कथित तौर पर नाबालिग परिवार द्वारा मोबाइल फोन नहीं दिलाए जाने से नाराज था।

sambhajinagar family refused to buy mobile phone minor committed suicide by jumping from a hill- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : INDIA TV

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर में पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे 16 वर्षीय एक किशोर ने परिवार द्वारा कथित तौर पर मोबाइल फोन नहीं दिलाए जाने से क्षुब्ध होकर एक पहाड़ी से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को दो व्यक्तियों ने साजापुर क्षेत्र में पहाड़ी के नीचे चट्टानी सतह पर अथर्व तायडे का बेजान शरीर पड़ा हुआ देखा। वे तायडे को अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने बताया कि जांच में सामने आया है कि तायडे ने परिवार द्वारा मोबाइल फोन खरीदने से मना करने के बाद आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि तायडे मूल रूप से बुलढाणा जिले के जलगांव जामोद का रहने वाला था और साजापुर इलाके में रह रहा था। पुलिस ने दुर्घटनावश हुई मौत का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

ट्रेन से गिरने की वजह से यात्री का कटा पैर

एक दूसरे मामले में शहाड और आंबिवली रेलवे स्टेशन के बीच एक चौंकाने वाला मामला देखने को मिला। यहां एक मेल एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक यात्री को चोर ने नीचे गिरा दिया। चोर द्वार मोबाइल फोन छीनने की कोशिश में यात्री ट्रेन से नीचे जा गिरा। इस दौरान ट्रेन की चपेट में आने की वजह से उसका पैर कट गया। चौंकाने वाली बात यह है कि चोर ने घायल यात्री से 20,000 रुपये का फोन लूट लिया और वहां से फरार हो गया। मृतक यात्री की पहचान गौरच रामदास निकम के रूप में हुई है। वह 26 साल का था। नासिक जिले का रहने वाला था।

पुलिस ने दर्ज किया केस

दरअसल यात्री तपोवन एक्सप्रेस से नासिक की ओर जा रहा था, तभी आंबिवली स्टेशन के पास एक 16 वर्षीय नाबालिग चोर ने यात्री निकम के हाथ पर वार करके उनका मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की। इस वार से गौरच निकम नीचे गिर पड़े और उनका बायां पैर ट्रेन के पहियों के नीचे आ गया। जिससे उनका पैर गंभीर रूप से चोटिल हो गया। इस घटना के बाद भी आरोपी नहीं रुका। उसने घायल गौरच को लाठियों से पीटा और उनसे 20,000 रुपये का फोन जबरन छीन लिया। कल्याण रेलवे पुलिस ने इस संबंध में मामला (सीआर संख्या 999/25, धारा 307, 309 (4) बीएनएस) दर्ज कर लिया है।

(इनपुट-भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।