1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र: संजय पांडे मुंबई के नए पुलिस आयुक्त बनाए गए, हेमंत नगराले की लेंगे जगह

महाराष्ट्र: संजय पांडे मुंबई के नए पुलिस आयुक्त बनाए गए, हेमंत नगराले की लेंगे जगह

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 28, 2022 05:55 pm IST,  Updated : Feb 28, 2022 07:00 pm IST

महाराष्ट्र सरकार ने एक बयान में कहा- "संजय पांडे को मुंबई का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। निवर्तमान मुंबई के पुलिस आयुक्त हेमंत नागराले का तबादला किया गया है।"

Sanjay Pandey appointed New Mumbai Police Commissioner- India TV Hindi
Sanjay Pandey appointed New Mumbai Police Commissioner Image Source : ANI

Highlights

  • संजय पांडे को मुंबई का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है
  • महाराष्ट्र सरकार ने एक बयान में दी जानकारी
  • संजय पांडे 1986 बैच के आइपीएस अधिकारी हैं

New Mumbai Police Commissioner: महाराष्ट्र सरकार ने संजय पांडे को मुंबई का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया है। वर्तमान में मुंबई के पुलिस आयुक्त हेमंत नागराले का तबादला कर दिया गया है। महाराष्ट्र सरकार की ओर से सोमवार को यह जानकारी दी गई। संजय पांडे (Sanjay Pande) मुंबई पुलिस के मौजूदा कमिश्नर हेमंत नगराले (Hemant Nagrale) की जगह लेंगे। जानकारी के मुताबिक, संजय पांडे ने मुंबई पुलिस आयुक्त का पदभार संभाल लिया है।

महाराष्ट्र सरकार ने एक बयान में कहा- "संजय पांडे को मुंबई का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। निवर्तमान मुंबई के पुलिस आयुक्त हेमंत नागराले का तबादला किया गया है।" हेमंत नगराले नागराले को इसके प्रबंध निदेशक के रूप में महाराष्ट्र राज्य सुरक्षा निगम में स्थानांतरित कर दिया गया है। 

जानिए संजय पांडे के बारे में

संजय पांडे 1986 बैच के आइपीएस अधिकारी हैं। मार्च, 2021 में पांडे ने तबादले से नाराज होकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखा था। इसके बाद पांडे तबादले से नाराज हो कर छुट्टी पर भी चले गए थे। महाराष्ट्र राज्य सुरक्षा निगम के प्रबंध निदेशक का पद संभाल रहे संजय पांडे के पास महाराष्ट्र के डीजीपी का भी प्रभार था। हालांकि, उन्हें IPS रजनीश सेठ को महाराष्ट्र की पुलिस का डीजीपी नियुक्त किए जाने के बाद उनसे प्रभार वापस ले लिया गया था।

IIT कानपुर से पढ़े 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी संजय पांडेय साल 1992-93 के दंगों के दौरान डीसीपी थे। कहा जाता है कि इस दौरान उन्होंने बहुत ही कम समय में स्थिति नियंत्रितकर ली थी। इसके बाद नार्कोटिक्स, इकॉनमिक्स ऑफेंस विंग में भी रहे हैं। महारष्ट्र में इन्होंने एसीपी पुणे के रूप में कार्य की शुरुआत की थी। इसके बाद पांडे मुंबई में डीसीपी रैंक के अधिकारी बने।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।