1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई की लोकल ट्रेनों में सीरियल बम ब्लास्ट की धमकी, पुलिस कंट्रोल रूम में आया फोन; जांच जारी

मुंबई की लोकल ट्रेनों में सीरियल बम ब्लास्ट की धमकी, पुलिस कंट्रोल रूम में आया फोन; जांच जारी

 Reported By: Suraj Ojha Edited By: Niraj Kumar
 Published : Aug 06, 2023 09:54 am IST,  Updated : Aug 06, 2023 10:26 am IST

मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक कॉलर ने फोन कर लोकल ट्रेनों में सीरियल बम ब्लास्ट की धमकी दी।

मुंबई पुलिस- India TV Hindi
मुंबई पुलिस Image Source : फाइल

मुंबई : मुंबई की लोकल ट्रेनों में सीरियल बम ब्लास्ट की धमकी भरा कॉल मिलने के बाद मुंबई पुलिस हरकत में आ गई। यह कॉल मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में आया है। सूत्रों के मुताबिक फोन करनेवाले शख्स ने यह जानकारी दी कि मुंबई में सीरियल बम ब्लास्ट होनेवाला है। फोन पर शख्स ने दावा किया कि मुंबई की एक लोकल ट्रेन में बम रखा गया है। कंट्रोल रूम में कॉल अटैंड करनेवाली महिला पुलिस ने उससे और ज्यादा जानकारी लेने की कोशिश की लेकिन उसने ज्यादा कुछ बताने से इनकार कर दिया।

जुहू के विलेपार्ले इलाके से शख्स ने किया कॉल

पुलिस अधिकारी जब कॉल करनेवाले शख्स से पूछा कि कौन सी ट्रेन में और कहां पर बम रखा है? इस पर कॉल करनेवाले शख्स ने कोई जवाब नहीं दिया। उसने यह कहकर फोन रख दिया कि वह जुहू के विलेपार्ले इलाके से बोल रहा है। जब पुलिस ने संबंधित व्यक्ति के फोन की लोकेशन ट्रेस की तो पता चला की उसने जुहू से कॉल किया था। 

फोन करनेवाले शख्स ने मोबाइल बंद किया

कुछ देर बाद फोन करने वाले ने अपना मोबाइल बंद कर लिया। सूत्रों ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए संबंधित पुलिस थानों को अलर्ट कर दिया गया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।