1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. सड़क हादसे में बाल-बाल बचीं सुप्रिया सुले, एक्सीडेंट के बाद लिखा- "खौफनाक अनुभव"

सड़क हादसे में बाल-बाल बचीं सुप्रिया सुले, एक्सीडेंट के बाद लिखा- "खौफनाक अनुभव"

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : May 10, 2026 06:53 am IST,  Updated : May 10, 2026 07:08 am IST

सुप्रिया सुले ने कहा कि पुणे से मुंबई जाते समय एक कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी, लेकिन सीट बेल्ट पहनने की वजह से वह सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा, मैं सभी से आग्रह करती हूं कि सीट बेल्ट पहनें।

सुप्रिया सुले- India TV Hindi
सुप्रिया सुले Image Source : PTI

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) की नेता और बारामती से सांसद सुप्रिया सुले शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गईं। यह हादसा उस समय हुआ जब वह पुणे से मुंबई की ओर जा रही थीं। सुप्रिया सुले ने उस वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर भी शेयर किया है, जिसने उनकी कार को टक्कर मारी।

दरअसल, सुप्रिया सुले मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर सफर कर रही थीं, तभी एक अन्य वाहन ने अचानक उनकी कार को टक्कर मार दी। घटना की जानकारी देते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "आज पुणे से मुंबई जाते समय हाईवे पर मेरा एक भयानक अनुभव हुआ, जब वाहन GJ13CF5257 ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए मेरी कार को बगल से टक्कर मार दी। शुक्र है, सभी लोग सुरक्षित हैं। ऐसी घटनाएं हमें याद दिलाती हैं कि सड़कों पर तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चलाना अनगिनत जिंदगियों को खतरे में डाल सकता है। मैं सभी से आग्रह करती हूं कि सीट बेल्ट पहनें, सतर्क रहें और जिम्मेदारी से गाड़ी चलाएं, ताकि हमारे हाईवे सभी के लिए सुरक्षित रहे।"

लगातार 4 बार से बारामती से सांसद

सुप्रिया सुले का राजनीतिक सफर साल 2006 में राज्यसभा के लिए चुने जाने के साथ शुरू हुआ। साल 2009 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने अपने पिता शरद पवार की विरासत को संभालते हुए बारामती निर्वाचन क्षेत्र से जीत दर्ज की और तब से वे लगातार चार बार से इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। एक सांसद के रूप में उनकी पहचान उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और बहस में सक्रिय भागीदारी के लिए है। इसकी वजह से उन्हें कई बार 'संसद रत्न' पुरस्कार से नवाजा गया।

ये भी पढ़ें-

पीएम मोदी तीन राज्यों का करेंगे दौरा, तेलंगाना को देंगे बड़ी सौगात, 9,400 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

रीवा में कलेक्टर के समर्थन में उतरे कांग्रेस MLA, बोले- 'घोटालेबाज कर्मचारियों की पूरी फाइल मेरे पास'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।