1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई से सटे रायगढ़ जिले में मिली संदिग्ध वस्तु! क्राइम ब्रांच की टीम एक्शन में, बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा

मुंबई से सटे रायगढ़ जिले में मिली संदिग्ध वस्तु! क्राइम ब्रांच की टीम एक्शन में, बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा

 Reported By: Rajiv Singh, Written By: Deepak Vyas
 Published : Nov 10, 2022 10:55 pm IST,  Updated : Nov 11, 2022 07:37 am IST

मुंबई से सटे रायगढ़ जिले में एक संदिग्ध वस्तु मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी मिलते ही पुलिस और मुंबई एटीएस, व क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंच गई। बम की आशंकाओं के बीच बम डिस्पोजल स्क्वाड भी मौके पर पहुंच गई। शक जताया जा रहा है कि इसमें कुछ विस्फोटक या फिर ज्वलनशील पदार्थ भी हो सकता है।

Mumbai Police- India TV Hindi
Mumbai Police Image Source : FILE

मुंबई से सटे रायगढ़ जिले में नदी के पास कुछ संदिग्ध वस्तुएं मिली हैं। शक है कि उसमें कुछ विस्फोटक या अन्य कोई ज्वलनशील पदार्थ हो सकता है। सूचना मिलते ही मौके पर रायगढ़ SP सहित लोकल क्राइम ब्रांच और मुम्बई ATS की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। संदिग्ध वस्तु बम भी हो सकती है, इस आशंका को देखते हुए बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वाड Bomb Disposable Squad भी मौके पर पहुंच गई है।

इससे पहले अगस्त माह में भी मुम्बई से सटे रायगढ़ जिले में समुद्री किनारे पर दो संदिग्ध नाव मिली थी। इस नाव से एके-47  रायफल समेत अन्य हथियार और कारतूस बरामद किए गए थे। बरामद नाव फिशिंग बोट थी, जो काफी देर से समुद्री किनारे पर हिचकोले खा रही थी। उस नाव पर कोई नहीं था। आसपास के मुछआरे जब नाव के पास पहुंचे तो उन्हें मामला संदिग्ध लगा और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी है। तब पुलिस ने कोस्टल इलाके में अलर्ट जारी कर दिया था।

एके 47 रायफल और जिंदा कारतूस हुए थे बरामद

रायगढ़ में समुद्री किनारे पर संदिग्घ बोट मिलने की घटना के बाद मुंबई और आसपास के इलाके को अलर्ट कर दिया गया था। जानकारी के मुताबिक बोट में तीन एके 47 रायफल और कुछ जिंदा कारतूस मिले। 

'रास्ता भटककर बोट इस तरफ आई थी'

इस बारे में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बताया था कि यह बोट ओमान के मस्कट से होते हुए यूरोप जाने वाली थी समुद्र उफान पर होने के कारण वोट टोइंग करने का काम नहीं करने आया। रास्ता भटक कर बोट इस तरफ आई थी। इस बारे में भारतीय कोस्ट गार्ड और संबंधित विभाग को जानकारी दी गई। उस बोट का नाम लेडी हार्न था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।