1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई से सटे लोनावाला में पानी में बह गए एक ही परिवार के 5 लोग, 2 शव बरामद, बाकी की तलाश जारी

मुंबई से सटे लोनावाला में पानी में बह गए एक ही परिवार के 5 लोग, 2 शव बरामद, बाकी की तलाश जारी

 Reported By: Atul Singh Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Jun 30, 2024 05:02 pm IST,  Updated : Jun 30, 2024 05:33 pm IST

मुंबई से सटे लोनावाला में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक ही परिवार के 5 लोग पानी में बह गए हैं। अब तक 2 शव बरामद कर लिए गए हैं और बाकी के 3 लोगों की तलाश जारी है।

Lonavala- India TV Hindi
लोनावाला Image Source : INDIA TV

मुंबई: मुंबई से सटे लोनावाला में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां मानसून की छुट्टियां मनाने गए एक ही परिवार के 5 सदस्य वॉटर फाल में बह गए हैं। ये वॉटर फाल भूसी बांध के पीछे एक पहाड़ी पर बना हुआ था। इसे रेलवे का झरना कहा जाता है और यह पानी भूसी डैम में प्रवेश करता है।

2 शव बरामद

जो परिवार पानी में बहा है, उसमें 4 बच्चे और एक महिला शामिल है। मिली जानकारी के मुताबिक, अब तक 2 शव बरामद कर लिए गए हैं और बाकी के 3 लोगों की तलाश जारी है। लोनावला शहर पुलिस टीम और शिव दुर्ग बचाव दल लापता लोगों की तलाश में जुटा है। भूसी डैम ओवरफ्लो होते ही ये पहला हादसा सामने आया है। 

जो परिवार पानी में बहा है, वह पुणे सैय्यद नगर का है। इस बात की जानकारी पुणे एसपी पंकज देशमुख ने दी है।

जो शव बरामद हुए हैं, उसमें महिला की पहचान शाहीना परवीन के रूप में हुई है। उसकी उम्र 40 साल के लगभग है। वहीं जिस बच्ची का शव बरामद किया गया है, उसकी उम्र 13 साल बताई जा रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।