1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई में भारी बारिश से बढ़ी ट्रैफिक की समस्या, कई रूट बदले; हाई टाइड का भी अलर्ट

मुंबई में भारी बारिश से बढ़ी ट्रैफिक की समस्या, कई रूट बदले; हाई टाइड का भी अलर्ट

 Edited By: Amar Deep
 Published : Jul 12, 2024 12:00 pm IST,  Updated : Jul 12, 2024 12:03 pm IST

मुंबई के अलग-अलग इलाकों में आज सुबह से ही बारिश हो रही है। कुछ जगहों पर हल्की तो कुछ जगहों पर भारी बारिश दर्ज की गई। इस बीच कई रूट्स को चेंज करना पड़ा। वहीं मौसम विभाग ने आज शाम को हाई टाइड का भी अलर्ट जारी किया है।

मुंबई में भारी बारिश से हुआ जलभराव।- India TV Hindi
मुंबई में भारी बारिश से हुआ जलभराव। Image Source : PTI/FILE

मुंबई: शहर में शुक्रवार सुबह से ही रुक-रुककर मध्यम से भारी बारिश हो रही है। इस बीच सार्वजनिक परिवहन सेवाएं और यातायात काफी स्लो हो गया है। देश की वित्तीय राजधानी के कई हिस्सों में सुबह 7 से 8 बजे के बीच 15 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई। भारी बारिश के कारण सायन जैसे निचले इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे प्रशासन को यातायात के लिए कई रूट बदलने पड़े। पश्चिमी उपनगरों में अंधेरी और जोगेश्वरी रेलवे स्टेशनों के बीच अंधेरी ‘सबवे’ में भी पानी भर गया।

हाई टाइड का अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) मुंबई ने सुबह आठ बजे चेतावनी जारी कर अगले तीन से चार घंटों के दौरान विभिन्न जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। मौसम विज्ञानी ने महाराष्ट्र की राजधानी के लिए अगले 24 घंटों के दौरान ‘‘शहर और उपनगरों में मध्यम से भारी बारिश’’ और ‘‘कुछ स्थानों पर भारी बारिश’’ की संभावना जताई है। नगर निगम के एक अधिकारी ने कहा कि शाम 4:09 बजे अरब सागर में 3.87 मीटर का हाई टाइड आएगा। उस समय समुद्र में पानी की निकासी नहीं होना, बारिश और हाई टाइड बाढ़ का कारण बन सकता है।

तीन बसों का बदला रूट

बता दें कि शुक्रवार सुबह 8 बजे तक 24 घंटों में मुंबई में औसतन 93.16 मिमी बारिश दर्ज की गई। नगर निगम के एक अधिकारी ने कहा कि पूर्वी मुंबई और पश्चिमी मुंबई में यह आंकड़ा क्रमशः 66.03 मिमी और 78.93 मिमी था। बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (वेस्ट) के एक प्रवक्ता ने कहा कि सार्वजनिक बस सेवा निकाय ने सुबह 7:50 बजे से सायन में जलभराव के कारण तीन बस मार्गों को परिवर्तित कर दिया है। मुंबई में ‘लोकल ट्रेन’ संचालित करने वाले पश्चिमी रेलवे और मध्य रेलवे ने ‘एक्स’ पर दावा किया कि उनकी उपनगरीय सेवाएं संचालित हो रही हैं। हालांकि यात्रियों ने कुछ विलंब की शिकायत की, लेकिन पटरियों पर कोई जलभराव नहीं था। (इनपुट- भाषा)

यह भी पढ़ें- 

सिर्फ 10 पदों की वैकेंसी के लिए पहुंच गए हजारों अभ्यर्थी, भीड़ की वजह से टूटी रेलिंग और फिर...

लिव-इन रिलेशन को लेकर केरल हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, पुरुषों को इस मामले में नहीं बना सकते दोषी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।