1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. 'उबाठा ग्रुप बिलबिला गया है', संजय निरुपम ने उद्धव की शिवसेना को दी खुली चुनौती!

'उबाठा ग्रुप बिलबिला गया है', संजय निरुपम ने उद्धव की शिवसेना को दी खुली चुनौती!

 Reported By: Atul Singh Edited By: Vineet Kumar Singh
 Published : Mar 30, 2024 11:58 am IST,  Updated : Mar 30, 2024 12:42 pm IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय निरुपम ने चुनौती देते हुए कहा है कि उनकी पार्टी के सपोर्ट के बिना उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना UBT एक भी सीट नहीं जीत सकती।

Lok Sabha Election, Lok Sabha Election 2024, PM Election 2024- India TV Hindi
कांग्रेस नेता संजय निरुपम व शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत। Image Source : PTI FILE

मुंबई: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद संजय निरूपम ने शनिवार को एक बार फिर शिवसेना UBT और उसके प्रवक्ता संजय राउत पर निशाना साधा है। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई है कि कांग्रेस नेतृत्व शिवसेना UBT की 'गीदड़ भभकी' में नहीं आएगा। बता दें कि इससे पहले संजय निरुपम ने बुधवार को अपनी ही पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को सवालों के कठघरे में खड़ा किया था। उन्होंने कांग्रेस पर महाविकास अघाड़ी सरकार के समक्ष नतमस्तक होने का आरोप लगाया था। बता दें कि शिवसेना ने मुंबई नॉर्थ वेस्ट सीट से अमोल कीर्तिकर को मैदान में उतार दिया है जबकि इस सीट से खुद संजय निरुपम चुनाव लड़ना चाहते थे।

‘फ्रेंडली फाइट के नाम पर उबाठा ग्रुप बिलबिलाया’

शनिवार को कांग्रेस नेता ने ‘X’ पर पोस्ट किया, “जब कांग्रेस नेतृत्व ने कुछ सीटों पर ‘फ्रेंडली फाइट’ का प्रस्ताव दिया तो उबाठा ग्रुप बिलबिला गया है। उबाठा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता (संजय राउत) ने कांग्रेस को धमकी दी है और कहा है कि सभी सीटों पर ‘फ्रेंडली फाइट’ करिए। इस बिलबिलाहट का कारण क्या है? क्योंकि उबाठा ग्रुप बिना कांग्रेस के सपोर्ट के एक भी सीट नहीं जीत पाएगा। यह मेरी खुली चुनौती है। वैसे भी मुंबई के मराठीभाषी समाज में उबाठा ग्रुप के खिलाफ जबरदस्त नाराजगी है। उम्मीद करता हूं इस माहौल में कांग्रेस नेतृत्व प्रवक्ता की गीदड़ भभकी में नहीं आएगा। वरना महाराष्ट्र से कांग्रेस को हद्दपार करने का पुख्ता इंतजाम कर दिया गया है। #LokSabhaElection #ShivsenaUBT (उबाठा)।”

‘मैं खिचड़ी चोर को बिल्कुल सपोर्ट नहीं करूंगा’

बता दें कि इससे पहले बुधवार को शिवसेना UBT की लिस्ट में मुंबई नॉर्थ वेस्ट से अमोल कीर्तिकर का नाम देखकर निरुपम आगबबूला हो गए थे। उन्होंने सूची जारी होने के तुरंत बाद कहा था , "मैं ऐसे खिचड़ी चोर को बिल्कुल भी सपोर्ट नहीं करूंगा। UBT द्वारा उसे कांग्रेस पर एकतरफा थोपने का प्रयास किया गया। हमें उम्मीद है कि (कांग्रेस), जो भ्रष्टाचार के प्रति 'उच्च नैतिक आधार' अपनाती है, दागी उम्मीदवार (अमोल कीर्तिकर) के खिलाफ ठाकरे के समक्ष अपना कड़ा विरोध दर्ज कराएगी।" बता दें कि शिवसेना की लिस्ट जारी होने के बाद कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट के अलावा NCP ने भी आपत्ति जताई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।