1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Vasai Election Results: वसई सीट से जीतीं भाजपा की स्नेहा दुबे पंडित, हितेंद्र ठाकुर को हराया

Vasai Election Results: वसई सीट से जीतीं भाजपा की स्नेहा दुबे पंडित, हितेंद्र ठाकुर को हराया

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Nov 23, 2024 07:45 am IST,  Updated : Nov 23, 2024 09:20 pm IST

Vasai Election Results: वसई विधानसभा सीट पर वोटों की काउंटिंग शुरू हो गई है। यहां से कौन आगे चल रहा है? जानिए यहां

वसई विधानसभा चुनाव- India TV Hindi
वसई विधानसभा चुनाव

Vasai Election Results 2024 LIVE: महाराष्ट्र की वसई विधानसभा सीट से 7 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे जिसमें से भाजपा की स्नेहा दुबे पंडित ने 77,553 वोटों से जीत दर्ज की है। उन्होने बहुजन विकास अघाड़ी को हराया है। इस सीट पर 2014 से बहुजन विकास अघाड़ी के हितेंद्र विष्णु ठाकुर का कब्जा था, जिन पर पार्टी ने एक बार फिर भरोसा जताया था। वहीं, वसई से कांग्रेस ने विजय गोविंद पाटिल को टिकट दिया था। बहुजन समाज पार्टी से विनोद विश्राम तांबे के अलावा तीन निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनावी मैदान में थे।

सीट का चुनावी इतिहास

वसई में अब तक 10 विधानसभा चुनाव हुए हैं, जिसमें से चार बार निर्दलीय प्रत्याशी को जीत मिली है, जबकि पिछले दो बार से यहां बहुजन विकास अघाड़ी ने जीत दर्ज की है। वसई विधानसभा सीट पर 1990 से लेकर अब तक केवल 2009 का चुनाव छोड़ दिया जाए, तो यहां से हितेंद्र ठाकुर का एक छत्र राज रहा है। चाहे उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर मोर्च संभाला हो या फिर निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरे हों। 2009 में यहां से बहुजन विकास अघाड़ी के टिकट पर नारायण मनकर ने चुनाव लड़ा था।

कब किसने मारी बाजी? 

वसई से दो बार जनता पार्टी तो दो बार कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। इसके अलावा चार बार निर्दलीय प्रत्याशियों ने बाजी मारी है। पिछले दो बार से यहां बहुजन विकास अघाड़ी के संस्थापक हितेंद्र ठाकुर जीत दर्ज करते आ रहे हैं। इससे पहले हितेंद्र ठाकुर ने 1990 में कांग्रेस के टिकट पर जीत हासिल की थी, जबकि, 1995, 1999 और 2004 में उन्होंने यहां निर्दलीय चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी।

सीट का सियासी समीकरण

2019 के आंकड़ों के मुताबिक, अनारक्षित श्रेणी में आनी वाली वसई सीट पर कुल 2 लाख 84 वोटर्स में से 38 हजार 500 के करीब क्रिश्चियन मतदाता हैं। इसके अलावा 24 हजार के आस-पास मुस्लिम मतदाता भी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करते हैं। दलित वोटर्स की संख्या करीब तीन फीसदी है, जबकि आदिवासी वोटर्स 10 प्रतिशत के आस-पास हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।