1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र: वट पूर्णिमा के दिन पति को कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट, शादी के 20 दिन बाद ले ली जान

महाराष्ट्र: वट पूर्णिमा के दिन पति को कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट, शादी के 20 दिन बाद ले ली जान

 Reported By: Saket Rai Edited By: Mangal Yadav
 Published : Jun 12, 2025 09:25 am IST,  Updated : Jun 12, 2025 09:39 am IST

महाराष्ट्र के सांगली में वट पूर्णिमा के दिन एक महिला ने अपने ही पति को मार डाला। दोनों की करीब 20 दिन पहले शादी हुई थी।

मृतक पति और आरोपी महिला की फाइल फोटो- India TV Hindi
मृतक पति और आरोपी महिला की फाइल फोटो Image Source : INDIA TV

सांगलीः महाराष्ट्र के सांगली जिले के कुपवाड़ कस्बे में एक विवाहित महिला को उसके 50 वर्षीय पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी राधिका लोखंडे की शादी अनिल लोखंडे से तीन सप्ताह पहले ही हुई थी। अनिल ने 23 मई को सातारा की राधिका से शादी की थी।

कुल्हाड़ी से पति पर किया था महिला

सांगली के एमआईडीसी पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक दीपक भंडवलकर ने बताया कि मंगलवार रात को दंपति में झगड़ा हुआ था। रात करीब 12.30 बजे, जब अनिल सो गया, तो राधिका ने कुल्हाड़ी से उसके सिर पर वार किया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसने अपने चचेरे भाई को इसके बारे में बताया।

अनिल लोखंडे​ ने की थी दूसरी शादी

राधिका को बुधवार को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस की मानें तो हत्या की प्राथमिक वजह पारिवारिक झगड़ा बताया जा रहा है। 

पुलिस ने दावा किया कि 27 वर्षीय महिला ने बुधवार को रात करीब 12:30 बजे अपने पति अनिल लोखंडे पर हमला किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दंपति सांगली जिले के कुपवाड़ तहसील के निवासी हैं और लोखंडे की यह दूसरी शादी थी, क्योंकि उनकी पहली पत्नी की गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर से मृत्यु हो गई थी। 

पति की हत्या के आरोप में सोनम गिरफ्तार

इससे पहले इंदौर के ट्रांसपोर्ट व्यवसायी राजा रघुवंशी की मेघालय में हनीमून ट्रिप के दौरान उनकी पत्नी सोनम के कहने पर हत्या कर दी गई थी। पुलिस को संदेह है कि सोनम ने अपने कथित प्रेमी के साथ मिलकर राजा की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने अब तक सोनम और चार अन्य को गिरफ्तार किया है। 11 मई को इंदौर में अपनी शादी के बाद राजा और सोनम हनीमून के लिए मेघालय गए थे। वे 23 मई को नोंगरियाट गांव में एक होमस्टे से चेक आउट करने के कुछ घंटों बाद गायब हो गए, जहां से 2 जून को राजा का शव मिला था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।