1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. प्रेमिका से झगड़े के बाद समंदर में कूद गया युवक, फिर हुआ अजूबा!

प्रेमिका से झगड़े के बाद समंदर में कूद गया युवक, फिर हुआ अजूबा!

 Edited By: Rajiv Singh
 Published : Jan 27, 2021 11:54 am IST,  Updated : Jan 27, 2021 11:54 am IST

इश्क में जान देने की बातें तो अक्सर आपने फिल्मों में सुनी होंगी। लेकिन मुंबई में एक सिरफिरा आशिक ने प्रमिका के झगड़े के बाद समंदर में ही छलांग लगा दी। 

Mumbai- India TV Hindi
Mumbai

इश्क में जान देने की बातें तो अक्सर आपने फिल्मों में सुनी होंगी। लेकिन मुंबई में एक सिरफिरा आशिक ने प्रमिका के झगड़े के बाद समंदर में ही छलांग लगा दी। घटना रात 11 बजे की है। आनन फानन में पुलिस कर्मियों ने मछुवारों के साथ मिलकर किसी तरह से युवक की जान बचाई। फिलहाल उस युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार 26 जनवरी की रात मुंबई के रहने वाले युवक रवि रेड्डी का उसकी प्रेमिका गायत्री से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। प्रेमिका के झगड़े के बाद रवि ने नवी मुंबई के वाशी फ्लाईओवर से छलांग लगा दी। उस वक्त रात के 11 बजे थे। अचानक हुई इस घटना से गायत्री आवाक रह गई। गायत्री ने तुरंत पुलिस को इस घटना की सूचना दी। 

नवी मुम्बई कंट्रोल रूम के पास गायत्री की यह सूचना पहुंची। उसके बाद आनन फानन में पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने तुरंत घटना स्थल पर पहुंच कर स्थानीय मछुवारों के साथ मिलकर युवक रवि रेड्डी को ज़िंदा बचा लिया। इस मामले में दोनों को स्थानीय पुलिस थाने लाया गया। फिर  उनके अभिभावकों को बुलाकर उन्हें परिवार के सुपुर्द कर दिया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।