1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. BS-VI compliant Bajaj Pulsar 150: बजाज ने उतारा पल्सर150 का बीएस6 संस्करण, जानिए कीमत

BS-VI compliant Bajaj Pulsar 150: बजाज ने उतारा पल्सर150 का बीएस6 संस्करण, जानिए कीमत

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Feb 16, 2020 12:26 pm IST,  Updated : Feb 16, 2020 12:26 pm IST

 बजाज ऑटो लिमिटेड ने लोकप्रिय मोटरसाइकिल पल्सर150 का बीएस6 संस्करण लॉन्च कर दिया है। इसकी शोरूम कीमत 94,956 रुपए से शुरू है। 

2020 Bajaj Pulsar 150 BS6, Bajaj Pulsar, Bajaj Bike- India TV Hindi
2020 Bajaj Pulsar 150 BS6 Launched in india, priced At rs 94,956

नयी दिल्ली। बजाज ऑटो लिमिटेड ने लोकप्रिय मोटरसाइकिल पल्सर150 का बीएस6 संस्करण लॉन्च कर दिया है। इसकी शोरूम कीमत 94,956 रुपए से शुरू है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि इसके दो संस्करण पल्सर 150 और पल्सर 150 ट्विन डिस्क पेश किये गए हैं। इनकी कीमतें क्रमश: 94,956 रुपए और 98,835 रुपए हैं। कंपनी ने कहा कि बीएस6 मॉडल पूर्ववर्ती बीएस4 की तुलना में 8,998 रुपये महंगा है। 

2020 BS-VI bajaj Pulsar 150 price
2020 BS-VI bajaj Pulsar 150 price

बीएस-6 में अपग्रेड होने के साथ ही अब यह बाइक फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम से लैस है। कंपनी का कहना है कि बीएस 4 वर्जन के मुकाबले बीएस 6 पल्सर के इंजन का परफॉर्मेंस और माइलेज बेहतर है। बजाज ऑटो के अध्यक्ष (मोटरसाइकिल) सारंग कणाडे ने कहा, 'इन मॉडलों की पेशकश के साथ ही उत्पादों को नये उत्सर्जन मानकों के अनुकूल बनाने की हमारी प्रक्रिया जारी है।' 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा