1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. शेवरेल ने Enjoy MPV की कीमतों में की 1.93 लाख की कटौती, अब 4.99 लाख हुआ बेस प्राइस

शेवरेल ने Enjoy MPV की कीमतों में की 1.93 लाख की कटौती, अब 4.99 लाख हुआ बेस प्राइस

 Published : Oct 20, 2016 04:03 pm IST,  Updated : Oct 20, 2016 04:03 pm IST

शेवरले ने Enjoy की कीमतों में 1.93 लाख रुपए तक की भारी कटौती कर दी है। अब पेट्रोल वर्जन के बेस मॉडल की कीमत 4.99 लाख और डीजल वर्जन की कीमत 5.99 लाख आ गई है।

शेवरेल ने Enjoy MPV  की कीमतों में की 1.93 लाख की कटौती, अब 4.99 लाख हुआ बेस प्राइस- India TV Hindi
शेवरेल ने Enjoy MPV की कीमतों में की 1.93 लाख की कटौती, अब 4.99 लाख हुआ बेस प्राइस

नई दिल्‍ली। त्‍योहारी सीजन में अमेरिकी ऑटोमोबाइल कंपनी शेवरले ने सबसे बड़ा धमाका कर दिया है। कंपनी ने अपने मल्‍टी पर्पज व्‍हीकल (एमपीवी) Enjoy की कीमतों में 1.93 लाख रुपए तक की भारी कटौती कर दी है। अब Enjoy के पेट्रोल वर्जन के बेस मॉडल की कीमत 4.99 लाख और डीजल वर्जन की कीमत 5.99 लाख आ गई है।

तस्‍वीरों में देखिए एंट्री सेगमेंट की कौन सी कार है बेहतर

redigo kwid alto eon

4 (60)IndiaTV Paisa

5 (56)IndiaTV Paisa

6 (33)IndiaTV Paisa

7 (21)IndiaTV Paisa

8 (20)IndiaTV Paisa

9 (13)IndiaTV Paisa

10 (13)IndiaTV Paisa

11 (5)IndiaTV Paisa

12 (2)IndiaTV Paisa

ये हैं नई कीमतें

  • 8-सीटर डीज़ल बेस वेरिएंट एलएस Enjoy की कीमत 5.99 लाख रूपए हो गई है।
  • शेवरले एंजॉय के पेट्रोल वेरिएंट Enjoy की कीमत 4.99 लाख रूपए पर पहुंच गई है।
  • टॉप वेरिएंट 7-सीटर एलटीजेड (पेट्रोल) की कीमत 1.8 लाख रुपए घटकर 6.24 लाख रुपए हो गई है।
  • डीज़ल इंजन में टॉप वेरिएंट की कीमत 1.93 लाख रूपए कम होकर 9.17 लाख रूपए पर आ गई है।

जलवा बिखेरने में नाकाम

शेवरले ने Enjoy को भारतीय बाजार में 2013 में लॉन्‍च किया था। इसका सीधा मुकाबला मारुति की अर्टिगा और होंडा की मोबिलियो से है। लेकिन तीन साल बाद भी टैक्‍सी सेगमेंट छोड़ तो कार अपना असर नहीं छोड़ पाई है। पिछले दिनों इसके बंद होने को लेकर भी अटकलें चल रही थीं। हालांकि कीमत घटने के बाद माना जा रहा है कि Enjoy को एक बार फिर मुस्‍कुराने का मौका मिले।

ये हैं इंजन स्‍पेसिफिकेशंस

  • इसके पेट्रोल वेरिएंट में 1.4 लीटर का 4-सिलेंडर इंजन दिया गया है।
  • यह इंजन 100 पीएस की पावर और 131 एनएम का टॉर्क देता है।
  • डीज़ल वेरिएंट में 1.3 लीटर का 4-सिलेन्डर इंजन दिया गया है।
  • यह 75 पीएस की पावर और 172 एनएम का टॉर्क देता है।
  • दोनों इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा