1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. होंडा BR-V भारत में 5 मई को होगी लॉन्च, जानिए क्या है इसकी खासियतें

होंडा BR-V भारत में 5 मई को होगी लॉन्च, जानिए क्या है इसकी खासियतें

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : May 01, 2016 08:04 am IST,  Updated : May 01, 2016 08:04 am IST

Honda is going to launch it's new SUV BR-V on may 5. It will compete with Hyundai Creta and new Renault Duster

होंडा BR-V भारत में 5 मई को होगी लॉन्च, जानिए क्या है इसकी खासियतें- India TV Hindi
होंडा BR-V भारत में 5 मई को होगी लॉन्च, जानिए क्या है इसकी खासियतें

नई दिल्ली: होंडा की नई एसयूवी/एमपीवी BR-V 5 मई को लॉन्च होने जा रही है। इस कार को ऑटो एक्स्पो 2016 में पेश किया गया था। यह गाड़ी 7 सीटर एसयूवी है। इसे हुंडई क्रेटा से कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद की जा रही है। जानिए इस गाड़ी की खासियतें और क्यों आपको इसे खरीदना चाहिए।

क्या है होंडा BR-V की खायिसतें

इस सेगमेंट में यह इकलौती सेवन सीटर एसयूवी/एमपीवी होगी। हुंडई क्रेटा भी सिर्फ 5-सीटर एसयूवी है। इसके केबिन में दो अतिरिक्त सीटों के बावजूद इसमें अच्छा लैगरूम मिलता है। यह एक आरामदायक गाड़ी है।

BR-V को मोबिलियो और ब्रियो के प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इसकी लंबाई अच्छी है। अंदर से यह नई होंडा जैज जैसा अहसास देती है। इसमें सिटी सेडान वाले 1.5 लीटर पेट्रोल और डीज़न इंजन दिए जाएंगे। सिटी में यह इंजन 117.3 और 98.6 बीएचपी की ताकत देते हैं। पेट्रोल वेरिएंट में सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी मिलेगा।

तस्वीरों में देखिए होंडा की नई कार BR-V

BRV

BRV-6IndiaTV Paisa

BRV-1IndiaTV Paisa

BRV-3IndiaTV Paisa

BRV-5IndiaTV Paisa

BRV-2IndiaTV Paisa

BRV-4IndiaTV Paisa

BR-V को स्पोर्ट्स यूटीलिटी व्हीकल (एसयूवी) या फिर मल्टी परपज़ व्हीकल (एमपीवी) कहने में थोड़ा कंफ्यूज़न हो सकता है। हालांकि होंडा इसे एसयूवी के तौर पर प्रोजेक्ट करती आई है। और देखने में एसयूवी जैसी है लेकिन इसमें दिए गए फीचर्स एमपीवी की जरह हैं। लंबी साइड प्रोफाइल और सेवन सीटर होना इसे एमपीवी कैटेगरी में डालते हैं। वहीं बोल्ड स्टाइल का चौड़ा बोनट, दो हिस्सों में बंटी क्रोम ग्रिल, चौड़े बोनट, बॉडी क्लैडिंग और स्किड प्लेटें इसे मस्कुलर लुक देते हैं और इसे एसयूवी जैसा बनाते हैं। यह गाड़ी ऑफ-रोडिंग के लिए भी तैयार लगती है।

किससे होगी BR-V की टक्कर

होंडा BR-V का मुकाबला हुंडई क्रेटा से होगा। लेकिन क्रेटा को टक्कर दे पाना इसके लिए थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है। क्रेटा के अलावा नई डस्टर से भी इसे चुनौती मिलेगी। नई डस्टर अपने सेगमेंट में सबसे बेहतर ऑफरोडिंग क्षमता रखती है। ऐसे में होंडा को बीआर-वी की कीमत के मामले में सोच समझकर रणनीति अपनानी होगी ताकि यह क्रेटा और नई डस्टर को टक्कर दे सके।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा