1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Coming Soon: 10 दिसंबर को भारत में होगी लॉन्च होंडा की ये नई बाइक, एक क्लिक में जानिए फीचर्स

Coming Soon: 10 दिसंबर को भारत में होगी लॉन्च होंडा की ये नई बाइक, एक क्लिक में जानिए फीचर्स

 Published : Dec 02, 2015 07:29 am IST,  Updated : Dec 02, 2015 01:42 pm IST

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर्स इंडिया(एचएमएसआई) नई बाइक सीबी हॉरनेट 160-आर जल्द ही पेश करने जा रहा है। होंडा ने इसे 10 दिसंबर को लॉन्च करने की घोषणा की है।

Coming Soon: 10 दिसंबर को भारत में होगी लॉन्च होंडा की ये नई बाइक, एक क्लिक में जानिए फीचर्स- India TV Hindi
Coming Soon: 10 दिसंबर को भारत में होगी लॉन्च होंडा की ये नई बाइक, एक क्लिक में जानिए फीचर्स

नई दिल्‍ली। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर्स इंडिया(एचएमएसआई)  160 cc सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत बनाने के लिए नई बाइक सीबी हॉरनेट 160-आर जल्द ही पेश करने जा रहा है। होंडा ने इसे भारत में 10 दिसंबर को लॉन्च करने की घोषणा की है। हालांकि कंपनी ने इसके स्‍पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन माना जा रहा है कि 160 सीसी सेगमेंट वाली दूसरी बाइक्‍स की तरह इसकी कीमत 80,000 से 90,000 रुपए के आसपास हो सकती है।

Honda CB Hornet 160R

indiatvpaisa-honda1Honda CB Hornet 160R

indiatvpaisa-honda6Honda CB Hornet 160R

indiatvpaisa-honda4Honda CB Hornet 160R

indiatvpaisa-honda7Honda CB Hornet 160R

indiatvpaisa-honda3Honda CB Hornet 160R

indiatvpaisa-honda5Honda CB Hornet 160R

हॉरनेट फैमिली की सबसे छोटी बाइक

सीबी हॉरनेट 160-आर, हॉरनेट परिवार की सबसे छोटी बाइक होगी। होंडा ने सीबी हॉरनेट 160-आर को यूनिकॉर्न प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। कंपनी की ओर से इसे तीन वैरिएंट में उतारा जा सकता है। पहला स्टैण्डर्ड वर्जन होगा जिसमें सिंगल डिस्क ब्रेक दिया जाएगा। दूसरा वैरिएंट डुअल डिस्क ब्रेक वाला और तीसरा कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (सीबीएस) वाला होगा।

ये हैं सीबी हॉरनेट की खासियत

पावर की बात करें तो इसमें 162.71 सीसी का इंजन दिए जाने की संभावना है, जो एयरकूल्ड सिंगल सिलेण्डर इंजन होगा। यह इंजन 14.5 बीएचपी पावर के साथ ही 14.67 एनएम टॉर्क जनरेट करेगा। इस बाइक में डिजीटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया जा सकता है, जो स्पीड, ट्रिप, फ्यूल के साथ-साथ समय भी बताएगा।

इन बाइक्‍स से होगी होंडा 160 आर का मुकाबला

हॉरनेट 160-आर होंडा की ही दूसरी बाइक सीबी ट्रिगर को रिप्लेस करेगी। बाजार में सीबी ट्रिगर का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। हॉरनेट 160 आर की सीधी टक्कर सुजुकी की जिक्सर, टीवीएस की अपाचे आरटीआर और यामाहा की एफजेडएस-एफ 1 से होगी। इन तीनों में अपाचे आरटीआर को उसके फीचर और परफॉरमेंस के आधार पर हॉरनेट 160-आर का सबसे बड़ा प्रतिद्वंदी माना जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा