नई दिल्ली। टाटा मोटर्स समूह की कंपनी जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) की बिक्री जुलाई में पांच प्रतिशत की वृद्धि के साथ 37,945 इकाई रही। टाटा मोटर्स ने शेयर बाजारों को जानकारी दी है कि जुलाई में जगुआर ब्रांड के वाहनों की बिक्री 11,386 इकाइयों की और लैंड रोवर ब्रांड के वाहनों की 26,559 इकाई की रही।
Related Stories
जगुआर की बिक्री में सालाना आधार पर 3.6 प्रतिशत और लैंडरोवर की बिक्री में 5.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। जेएलआर के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी फेलिक्स ब्रॉटिगम ने कहा कि ब्रिटेन में जुलाई में अच्छी खुदरा बिक्री हुई। वहां हमने पूरे कार उद्योग के औसत से अच्छा प्रदर्शन किया।
इसी तरह अमेरिका में इस बार जुलाई माह की उसकी अब तक की सबसे अधिक बिक्री हुई। उन्होंने कहा कि चीन में बिक्री पिछले साल जुलाई की तुलना में उल्लेखनीय रूप से बेहतर रही।