1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. JLR ने लॉन्‍च किया रेंज रोव स्‍पोर्ट का अपडेटेड पेट्रोल मॉडल, कीमत है इसकी 86.71 लाख रुपए

JLR ने लॉन्‍च किया रेंज रोव स्‍पोर्ट का अपडेटेड पेट्रोल मॉडल, कीमत है इसकी 86.71 लाख रुपए

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 22, 2019 01:57 pm IST,  Updated : May 22, 2019 01:57 pm IST

जेएलआर इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक रोहित सूरी ने एक बयान में कहा कि रेंज रोवर स्पोर्ट की सफलता भारत में लैंड रोवर पोर्टफोलियो के लिए मांग बढ़ाने में अहम हिस्सा रहा है।

JLR launches updated petrol Range Rover Sport at Rs 86.71 lakh- India TV Hindi
JLR launches updated petrol Range Rover Sport at Rs 86.71 lakh Image Source : JLR

नई दिल्‍ली। टाटा मोटर्स के स्‍वामित्‍व वाली जगुआर लैंड रोवर इंडिया ने मंगलवार को देश में पेट्रोल इंजन वाली रेंज रोवर स्पोर्ट कार का नवीनतम संस्करण पेश किया है। इसकी एक्‍स-शोरूम कीमत 86.71 लाख रुपए है। 

एस, एसई और एचएसई ट्रिम में उपलब्ध यह नया मॉडल 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन से लैस है, जिसमें दोहरे-स्क्रॉल वाले टर्बोचार्जर लगे हैं, जो 221 किलोवॉट का पावर आउटपुट और 400 एनएम का पीक टॉर्क प्रदान करता है। 

जेएलआर इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक रोहित सूरी ने एक बयान में कहा कि रेंज रोवर स्पोर्ट की सफलता भारत में लैंड रोवर पोर्टफोलियो के लिए मांग बढ़ाने में अहम हिस्सा रहा है। 2019 2.0 लीटर पेट्रोल मॉडल आकर्षण और किफायती कीमत इस फ्लैगशिप मॉडल के मूल्‍य में और वृद्धि करेंगे।

यह नया मॉडल कई नए फीचर्स के साथ आएगा जिसमें थ्री-जोन क्‍लाइमेट कंट्रोल और कैबिन एयर आइओनाइजेशन शामिल हैं। जेएलआर देशभर में अपने 26 अधिकृत बिक्री केंद्रों के जरिये वाहनों की बिक्री करती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा