1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नागपुर: बैंगलुरु से दिल्‍ली आ रहे स्‍पाइसजेट के विमान की इमर्जेंसी लैंडिंग, 3.5 घंटे विमान में फंसे रहे 150 यात्री

नागपुर: बैंगलुरु से दिल्‍ली आ रहे स्‍पाइसजेट के विमान की इमर्जेंसी लैंडिंग, 3.5 घंटे विमान में फंसे रहे 150 यात्री

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 11, 2019 08:28 am IST,  Updated : May 11, 2019 08:28 am IST

बैंगलुरु से दिल्ली आ रहे स्पाइसजेट के 150 यात्रियों की बीती रात मुसीबत भरी रही। कल रात करीब 2 बजे बैंगलुरु से दिल्ली आ रहे विमान में तकनीकी खराबी के चलते फ्लाइट को नागपुर में उतारा गया।

Spicejet- India TV Hindi
Spicejet

नागपुर: बैंगलुरु से दिल्‍ली आ रहे स्‍पाइसजेट के 150 यात्रियों की बीती रात मुसीबत भरी रही। कल रात करीब 2 बजे बैंगलुरु से दिल्‍ली आ रहे विमान में तकनीकी खराबी के चलते फ्लाइट को नागपुर में उतारा गया। लेकिन फ्लाइट हवाई अड्डे पर उतरने के बावजूद विमान से यात्रियों को बाहर नहीं निकाला गया। करीब 3.5 घंटे विमान में फंसे रहने के बाद सुबह 5.30 बजे यात्री विमान से बाहर आए। 

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार स्‍पाइस जेट का बैंगलुरु से दिल्‍ली आ रहे विमान में पायलट को फ्यूल गेज में कोई तकनीकी खराबी नज़र आई। इसके बाद पायलट ने करीब 2 बजे विमान की नागपुर में इमर्जेंसी लैंडिंग करवाई। इस वक्‍त विमान में करीब 150 लोग सवार थे। इमेर्जेंसी लैंडिग को लेकर जहां पहले से ही यात्रियों की सकते में थी, वहीं यात्रियों को पूरी रात विमान में ही गुजारनी पड़ी। यात्रियों के मुताबिक उन्‍हें 2 बजे से लेकर 5.30 बजे तक विमान में ही रखा गया। करीब 6 बजे यात्रियों को विमान से निकालकर एयरपोर्ट के टर्मिनल में ले जाया गया। 

स्‍पाइसजेट ने इस बारे में ट्विटर पर यात्रियों के सवालों के जवाब तो दिए हैं, लेकिन अभी तक आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत