1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. प्रीमियम इलेक्ट्रिक बाइक की पूरी श्रृंखला विकसित कर रही है आयशर मोटर्स

प्रीमियम इलेक्ट्रिक बाइक की पूरी श्रृंखला विकसित कर रही है आयशर मोटर्स

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 24, 2021 06:25 pm IST,  Updated : Jul 24, 2021 06:25 pm IST

विभिन्न बाजारों में ग्राहकों की अलग-अलग जरूरतों को पूरा करने के लिए आयशर मोटर्स बिजलीचालित मोटरसाइकिल (ई-बाइक) की एक पूरी श्रृंखला विकसित कर रही है।

प्रीमियम इलेक्ट्रिक बाइक की पूरी श्रृंखला विकसित कर रही है आयशर मोटर्स- India TV Hindi
प्रीमियम इलेक्ट्रिक बाइक की पूरी श्रृंखला विकसित कर रही है आयशर मोटर्स Image Source : EICHER

नयी दिल्ली: विभिन्न बाजारों में ग्राहकों की अलग-अलग जरूरतों को पूरा करने के लिए आयशर मोटर्स बिजलीचालित मोटरसाइकिल (ई-बाइक) की एक पूरी श्रृंखला विकसित कर रही है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी। रॉयल एनफील्ड भी आयशर मोटर का हिस्सा है जो क्लासिक, बुलेट, हिमालयन, इंटरसेप्टर आईएनटी 650, कॉन्टिनेंटल जीटी 650 और मीटियोर 350 मोटरसाइकिलों की बिक्री करती हैं।

आयशर मोटर्स के प्रबंध निदेशक सिद्धार्थ लाल ने कंपनी की 2020-21 की वार्षिक रिपोर्ट में कहा, ‘‘ईवी श्रेणी सकारात्मक नीतिगत सुधार के साथ गति पकड़ रही है। भविष्य को देखते हुए हम ईवी उत्पादों को विकसित करने के लिए रणनीतिक रूप से काम कर रहे हैं। हम हालांकि इंटरनल कम्बशन इंजन की पेशकश पर काम जारी रखेंगे।’’ 

उन्होंने शेयरधारकों से कहा कि कंपनी के पास एक मजबूत ब्रांड और एक व्यापक आपूर्ति तंत्र के साथ उत्पाद विकास और निर्माण की क्षमताएं हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी वैश्विक बाजारों के लिए प्रीमियम इलेक्ट्रिक वाहनों और सेवाओं की एक पूरी श्रृंखला विकसित करने को लेकर उपभोक्ताओं की गहरी समझ की मदद ले रही है। 250 से 750 सीसी के बाइक खंड की अग्रुणी कंपनी रॉयल एनफील्ड ने बीते वित्त वर्ष के दौरान 6,09,403 मोटरसाइकलें बेची थीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा