1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. मारुति सुजुकी जल्‍द लॉन्‍च करेगी एसक्रॉस का फेेसलिफ्ट वेरिएंट, नेक्‍सा पर शुरू हुई बुकिंग

मारुति सुजुकी जल्‍द लॉन्‍च करेगी एसक्रॉस का फेेसलिफ्ट वेरिएंट, नेक्‍सा पर शुरू हुई बुकिंग

 Published : Sep 06, 2017 04:26 pm IST,  Updated : Sep 06, 2017 04:26 pm IST

देश की सबसे बड़ी पैसेंजर कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी जल्‍द ही अपनी क्रॉसओवर कार मारुति एसक्रॉस का फेसलिफ्ट वर्जन उतारने जा रही है।

मारुति सुजुकी जल्‍द लॉन्‍च करेगी एसक्रॉस का फेेसलिफ्ट वेरिएंट, नेक्‍सा पर शुरू हुई बुकिंग- India TV Hindi
मारुति सुजुकी जल्‍द लॉन्‍च करेगी एसक्रॉस का फेेसलिफ्ट वेरिएंट, नेक्‍सा पर शुरू हुई बुकिंग

नई दिल्‍ली। फेस्टिवल सीजन को लेकर देश की सबसे बड़ी पैसेंजर कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने भी खास तैयारी शुरू कर दी हैं। कंपनी जल्‍द ही अपनी क्रॉसओवर कार मारुति एसक्रॉस का फेसलिफ्ट वर्जन उतारने जा रही है। कंपनी ने नई एसक्रॉस के लिए बुकिंग भी शुरू कर दी है। ग्राहक मारुति सुजुकी की प्रीमियम डीलरशिप नेक्‍सा के जरिए अपनी नई एसक्रॉस की बुकिंग करवा सकते हैं। कंपनी की ओर से अभी इसके फीचर्स के बारे में खुलासा नहीं किया है। लेकिन माना जा रहा है कि नई एसक्रॉस में ग्राहकों को बड़ी तब्‍दीलियां देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ें : कार खरीदने पर भारी डिस्काउंट, मारुति 35,000 और हुंडई दे रही है 50,000 रुपए की छूट, महिंद्रा का भी ऑफर

नई फेसलिफ्ट एसक्रॉस की बात करें तो मारूति पहले ही इससे पर्दा उठा चुकी है। लेकिन लगभग एक साल बीतने के बाद कंपनी इसे बाजार में उतारने जा रही है। प्रमुख बदलावों की बात करें तो इसके फ्रट में चमचमाती क्रोम ग्रिल देखने को मिल सकती है। इसके अलावा इसमें नए स्‍टाइल के हैडलैंप भी देखने को मिलेंगे। इसके अलावा जल्‍द लॉन्‍च होने वाली एसक्रॉस फेस लिफ्ट में नए एलईडी प्रोजेक्टर हैडलैंप्स, डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइट भी देखने को मिल सकते हैं। फ्रंट के अलावा पहियों में भी डायमंड कट अलॉय व्‍हील मिलेंगे। पीछे की ओर नई स्‍टाइल की एलईडी टेल लैंप देखने को मिलेंगी। साथ ही नया रियर बंपर भी नए बदलावों में शामिल हो सकता है।

यह भी पढ़ें : बाइक के दिवानों के लिए यामाहा के 3 नए वेरिएंट्स, जानिए तीनों के दमदार फीचर्स के बारे में

माना जा रहा है कि कंपनी फेसलिफ्ट में सिर्फ कॉस्‍मेटिक बदलाव ही करेगी। इंजन स्‍पेसिफिकेशंस में कोई बदलाव नहीं होगा। वहीं कुछ रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इसमें 1 लीटर का बूस्‍टरजेट इंजन दे सकती है। मौजूदा एस-क्रॉस फेसलिफ्ट में 1.3 लीटर का डीज़ल इंजन दिया जा सकता है, यह इंजन 90 पीएस की पावर जेनरेट करता है। वहीं इसका टॉर्क 200 न्‍यूटन मीटर का है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उपलब्ध फेसलिफ्ट एस-क्रॉस में 1.0 लीटर और 1.4 लीटर बूस्टरजेट इंजन दिया गया है। माना जा रहा है कि भारत आने वाली फेसलिफ्ट एस-क्रॉस में कंपनी पेट्रोल इंजन का विकल्प दे सकती है,

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा