1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Mercedes Benz ने AMG A45 S लॉन्च की, कीमत 79.5 लाख रुपए

Mercedes Benz ने AMG A45 S लॉन्च की, कीमत 79.5 लाख रुपए

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Nov 19, 2021 09:00 pm IST,  Updated : Nov 19, 2021 09:00 pm IST

इस मौके पर मर्सिडीज-बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मार्टिन श्वेंक ने कहा, ‘‘हम नयी मर्सिडीज-एएमजी ए 45 एस 4मैटिक+ को उतारने साथ अपनी ए-क्लास श्रेणी को मजबूत कर रहे हैं। यह देश में सबसे तेज हैचबैक कार है।’’

Mercedes Benz ने AMG A45 S लॉन्च की, कीमत 79.5 लाख रुपए- India TV Hindi
Mercedes Benz ने AMG A45 S लॉन्च की, कीमत 79.5 लाख रुपए Image Source : MERCEDES

Highlights

  • AMG A45 S 4मैटिक+ हुई लॉन्च, कीमत 79.50 लाख रुपए।
  • यह मॉडल 3.9 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है।
  • यह मॉडल 2 लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन द्वारा संचालित है, 421 एचपी की शक्ति प्रदान करता है।

नई दिल्ली: जर्मनी की लग्जरी कार कंपनी मर्सिडीज-बेंज ने शुक्रवार को अपनी कॉम्पैक्ट कार एएमजी ए 45 एस 4मैटिक+ पेश की, जिसकी शोरूम कीमत 79.50 लाख रुपये है। मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने एक बयान में कहा कि यह मॉडल 2 लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन द्वारा संचालित है, जो 421 एचपी की शक्ति प्रदान करता है। यह मॉडल 3.9 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है और इसकी अधिकतम गति 270 किमी प्रति घंटा है। 

इस मौके पर मर्सिडीज-बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मार्टिन श्वेंक ने कहा, ‘‘हम नयी मर्सिडीज-एएमजी ए 45 एस 4मैटिक+ को उतारने साथ अपनी ए-क्लास श्रेणी को मजबूत कर रहे हैं। यह देश में सबसे तेज हैचबैक कार है।’’ उन्होंने कहा कि कंपनी अपनी समग्र विकास रणनीति में नई पीढ़ी की स्पोर्ट्स कार के महत्व पर भी जोर दे रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा